1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूरो 2020 में पुर्तगाल की अगुवाई करेंगे स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो

यूरो 2020 में पुर्तगाल की अगुवाई करेंगे स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो

 Edited By: IANS
 Published : May 21, 2021 10:03 am IST,  Updated : May 21, 2021 10:03 am IST

स्पोर्टिंग लिस्बन के 22 वर्षीय फारवर्ड पेड्रो गोंसाल्वेस को भी टीम में शामिल किया गया है। वह इससे पहले कभी राष्ट्रीय टीम की तरफ से नहीं खेले हैं। पुर्तगाल की टीम 27 मई से अभ्यास शिविर में भाग लेगी। 

footballer, Cristiano Ronaldo,  Portugal, Euro 2020- India TV Hindi
Cristiano Ronaldo Image Source : GETTY

स्टार फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई में पुर्तगाल की टीम यूरोपियन फुटबॉल चैंपियनशिप (यूरो 2020) में अपने खिताब का बचाव करने के लिये उतरेगी। कोच फर्नांडो सांतोस ने अगले महीने होने वाले टूर्नामेंट के लिये गुरुवार को 26 सदस्यीय टीम का चयन किया जिसमें रोनाल्डो की मदद के लिये ब्रूनो फर्नाडीस, बर्नाडो सिल्वा, डिएगो जोटा और जोआओ फेलिक्स शामिल हैं। 

स्पोर्टिंग लिस्बन के 22 वर्षीय फारवर्ड पेड्रो गोंसाल्वेस को भी टीम में शामिल किया गया है। वह इससे पहले कभी राष्ट्रीय टीम की तरफ से नहीं खेले हैं। पुर्तगाल की टीम 27 मई से अभ्यास शिविर में भाग लेगी। 

यह भी पढ़ें- भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुई टेस्ट मैच की वापसी, वाका में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा पहला मुकाबला

टीम इस प्रकार है - गोलकीपर: एंथनी लोप्स (लियोन), रुई पेट्रीसियो (वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स), रुई सिल्वा (ग्रेनाडा)। रक्षापंक्ति : जोआओ कैंसलो (मैनचेस्टर सिटी), नेल्सन सेमेडो (वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स), जोस फोंटे (लिली), पेपे (पोर्टो), रेबेन डायस (मैनचेस्टर सिटी), नूनो मेंडेस (स्पोर्टिंग लिस्बन), राफेल गुएरेरो (बोरुसिया डॉर्टमंड)। 

मध्यपंक्ति : डेनिलो परेरा (पेरिस सेंट-जर्मेन), जोआओ पाल्हिन्हा (स्पोर्टिंग लिस्बन), रोबेन नेव्स (वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स), ब्रूनो फर्नांडीस (मैनचेस्टर यूनाइटेड), जोआओ मौटिन्हो (वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स), रेनाटो सांचेस (लिली), सर्जियो ओलिवेरा (पोर्टो) , विलियम कार्वाल्हो (रियल बेटिस)। 

यह भी पढ़ें- स्टेंडबाई खिलाड़ी होने के बावजूद इंग्लैंड में किसी भी चुनौती के लिए तैयार हैं ईश्वरन

अग्रिम पंक्ति : पेड्रो गोंसाल्वेस (स्पोर्टिंग लिस्बन), आंद्रे सिल्वा (इनट्रैक्ट फ्रैंकफर्ट), बर्नार्डो सिल्वा (मैनचेस्टर सिटी), क्रिस्टियानो रोनाल्डो (युवेंटस), डिएगो जोटा (लिवरपूल), गोंकालो गेडेस (वेलेंसिया), जोआओ फेलिक्स (एटलेटिको मैड्रिड), राफा सिल्वा (बेनफिका)। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल