1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बरबोसा की चाहत, फ्लेमिंगो के लिए खेलें स्टार फुटबॉलर नेमार

बरबोसा की चाहत, फ्लेमिंगो के लिए खेलें स्टार फुटबॉलर नेमार

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 07, 2020 03:40 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 03:40 pm IST

बरबोसा ने सोशल मीडिया पर कहा, " उनका (नेमार का ) फ्लेंमिंगो में होना शानदार होगा। वह हमेशा कहते आए हैं कि वह फ्लेमिंगो में खेलना चाहते हैं।"

Neymar- India TV Hindi
Neymar Image Source : GETTY IMAGES

रियो डी जनेरियो| ब्राजील के सेरी-ए क्लब फ्लेमिंगो के स्टाइकर गेब्रियल बरबोसा का मानना है कि पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसएजी) के स्टार फुटबालर नेमार अगर अपने देश लौटने का फैसला करते हैं तो वह उनके क्लब फ्लेमिंगो के लिए परफेक्ट होंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बरबोसा और नेमार सांतोस क्लब के लिए एक साथ खेल चुके हैं। नेमार जुलाई 2013 में बार्सिलोना क्लब से जुड़ गए थे। दोनों खिलाड़ी इसके बाद 2016 के रियो ओलंपिक में ब्राजील के लिए एकसाथ खेले थे, जहां ब्राजील ने पहली बार स्वर्ण पदक जीता था।

बरबोसा ने सोशल मीडिया पर कहा, " उनका (नेमार का ) फ्लेंमिंगो में होना शानदार होगा। वह हमेशा कहते आए हैं कि वह फ्लेमिंगो में खेलना चाहते हैं। निश्चित रूप से हम, सांतोस में एक साथ खेल चुके हैं। लेकिन मुझे लगता है कि फ्लेमिंगो क्लब उनके लिए ही है। मुझे लगता है कि हर किसी को यह उम्मीद है कि एक दिन यह जरूर होगा ताकि हम दोनों एकसाथ काफी गोल कर सकें।"

बरबोसा जनवरी 2019 में फ्लेमिंगो क्लब से जुड़े। उन्होंने अपने पहले सीजन में 59 मैचों में 43 गोल किए थे। वहीं, नेमार का जून 2022 तक पीएसएज क्लब के साथ करार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल