1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत के युवा टेनिस सनसनी सुमित नागल ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर्स के फाइनल में पहुंचे

भारत के युवा टेनिस सनसनी सुमित नागल ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर्स के फाइनल में पहुंचे

 Reported By: IANS
 Published : Sep 29, 2019 03:36 pm IST,  Updated : Sep 29, 2019 03:36 pm IST

भारत के उभरते स्टार टेनिस खिलाडी सुमित नागल ने अर्जेंटीना में चल रहे ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर्स टेनिस टूनार्मेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

भारत के युवा टेनिस...- India TV Hindi
भारत के युवा टेनिस सनसनी सुमित नागल ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर्स के फाइनल में पहुंचे Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारत के उभरते स्टार टेनिस खिलाडी सुमित नागल ने अर्जेंटीना में चल रहे ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर्स टेनिस टूनार्मेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सुमित करियर में अब तक तीसरी बार किसी टूनार्मेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। सातवीं सीड सुमित ने चौथी सीड ब्राजील के थियागो मोंटियो को सीधे सेटों में 6-0, 6-1 से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। 

पिछले महीने ही अपने पहले ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के पहले राउंड में टेनिस के बादशाह स्विटरजरलैंड के रोजर फेडरर को पहला सेट हराने वाले नागल ने इससे पहले क्वार्टरफाइनल में 13वीं सीड स्थानीय खिलाड़ी अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को को 6-3, 4-6, 6-4 से जीतकर सेमीफाइनल में कदम रखा था। विश्व रैंकिंग में 159वें नंबर के खिलाड़ी सुमित का फाइनल में अजंर्टीना के एफ बैगनिस से मुकाबला होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल