1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने जीता दूसरा पुरूष थ्री पोजिशंस ट्रायल

निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने जीता दूसरा पुरूष थ्री पोजिशंस ट्रायल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 08, 2021 08:15 pm IST,  Updated : Jan 08, 2021 08:15 pm IST

स्वप्निल कुसाले ने ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को हराकर राष्ट्रीय निशानेबाजी के दूसरे ट्रायल में पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस प्रतिस्पर्धा जीत ली। 

निशानेबाज स्वप्निल...- India TV Hindi
निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने जीता दूसरा पुरूष थ्री पोजिशंस ट्रायल  Image Source : GETTY

नई दिल्ली। रेलवे के स्वप्निल कुसाले ने तोक्यो ओलंपिक 2020 का कोटा हासिल कर चुके मध्यप्रदेश के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को हराकर राष्ट्रीय निशानेबाजी के दूसरे ट्रायल में पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस प्रतिस्पर्धा जीत ली। ये ट्रायल डॉक्टर कर्णी सिंह नेशानेबाजी रेंज पर हो रहे हैं।

माता-पिता के सामने शतक जड़ने पर स्मिथ ने दिया बड़ा बयान

स्वप्निल ने क्वालीफाइंग में 1168 का स्कोर किया जबकि फाइनल में 462 स्कोर किया। इससे पहले टी1 ट्रायल जीत चुके आईएसएसएफ विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता संजीव राजपूत ने दूसरे फाइनल्स के लिये भी क्वालीफाई किया लेकिन छठे स्थान पर रहे। वायुसेना के पारूल कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल