1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेबल टेनिस: ओलंपिक क्वालीफायर में भारतीय पुरुष और महिला टीमों का निराशाजनक प्रदर्शन

टेबल टेनिस: ओलंपिक क्वालीफायर में भारतीय पुरुष और महिला टीमों का निराशाजनक प्रदर्शन

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 25, 2020 06:12 am IST,  Updated : Jan 25, 2020 06:12 am IST

पांचवीं वरीयता प्राप्त पुरुष टीम ने ज्यादा निराशा किया जिसे 11वीं वरीयता प्राप्त स्लोवेनिया ने 3-1 से हराया। 

Manika Batra- India TV Hindi
Manika Batra Image Source : GETTY IMAGES

गोंडोमर (पुर्तगाल)| भारतीय पुरूष और महिला टेबल टेनिस टीमों को ओलंपिक क्वालीफायर्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को यहां क्रमश: स्लोवेनिया और रोमानिया से हार का सामना करना पड़ा जिससे उनका टोक्यो में होने वाले खेलों के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल हो गया है। 

सत्रहवीं वरीयता प्राप्त महिला टीम ने रोमानिया को कड़ी चुनौती दी लेकिन उन्हें 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। पांचवीं वरीयता प्राप्त पुरुष टीम ने हालांकि ज्यादा निराशा किया जिसे 11वीं वरीयता प्राप्त स्लोवेनिया ने 3-1 से हराया। 

भारतीय पुरुष खिलाड़ियों ने युगल में जीत से शुरूआत की लेकिन जी साथियान और हरमीत देसाई की एकल में हार ने टीम को मुश्किल स्थिति में डाल दिया। टीम अगर क्वार्टर फाइनल में जीतती तो उसे ओलंपिक का टिकट मिल जाता लेकिन अब उसे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए प्लेट डिविजन में जीत दर्ज करनी होगी। 

प्लेट डिविजन में अंतिम 16 में हारने वाली सभी टीमें होगी। विश्व रैंकिंग में 40वें स्थान पर काबिज डारको जोरकिच ने जी साथियान (विश्व रैंकिग 30) को 11-9, 12-10, 11-3 और शरत कमल (विश्व रैंकिंग 33) को 10-12, 11, 12-10, 11-8 से हराकर स्लोवेनिया को यादगार जीत दिलाई।

महिला टीम ने हालांकि बेहतर संघर्ष किया मनिका बत्रा अपना पहला मुकाबला 7-11, 12-10, 11-9, 11-7 से जीतने के बाद निर्णायक मुकाबले में हार गयी। इस टीम ने हालांकि अंतिम 32 में स्वीडन जैसी मजबूत टीम को शिकस्त दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल