1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आईटीटीएफ मेन्स विश्व कप में खत्म हुई गनासेकरन साथियान की चुनौती, अंतिम-16 दौर में जर्मनी के टीमो बुल से हारे

आईटीटीएफ मेन्स विश्व कप में खत्म हुई गनासेकरन साथियान की चुनौती, अंतिम-16 दौर में जर्मनी के टीमो बुल से हारे

 Edited By: IANS
 Published : Nov 30, 2019 02:59 pm IST,  Updated : Nov 30, 2019 02:59 pm IST

अपना पहला विश्व कप खेल रहे वर्ल्ड नम्बर- 30 साथियान जर्मन प्रतिद्वंद्वी की चुनौती का सामना नहीं कर सके और एकतरफा हार को मजबूर हुए।

Sathiyan, g sathiya news, g sathiyan latest news, sathiyan tt world cup, sathiyan table tennis world- India TV Hindi
Sathiyan Image Source : GETTY IMAGES

भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी गनासेकरन साथियान आईटीटीएफ मेन्स विश्व कप से बाहर हो गए हैं। साथियान को शनिवार को अंतिम-16 दौर के मुकाबले में जर्मनी के टीमो बुल से हार मिली। फ्रांस के साइमन गौझी और डेनमार्क के जोनाथन ग्रोथ को हराकर मुख्य दौर में जगह बनाने वाले साथियान को टीमो के हाथों 1-4 (11-7, 8-11, 5-11, 9-11, 8-11) से हार मिली।

अपना पहला विश्व कप खेल रहे वर्ल्ड नम्बर- 30 साथियान जर्मन प्रतिद्वंद्वी की चुनौती का सामना नहीं कर सके और एकतरफा हार को मजबूर हुए।

साथियान ने शानदार प्रदर्शन कर पहला गेम 11-7 से अपने नाम कर लिया था लेकिन बाद में वह लय से भटक गए और लगातार चार गेम गंवाकर मुकाबले से बाहर हो गए।

साथियान के लिए हालांकि इस इवेंट में गौझी और जोनाथन के हराना बड़ी सफलता कही जा सकती है। वर्ल्ड नम्बर-12 गौझी और वर्ल्ड नम्बर-14 जोनाथन के खिलाफ साथियान इससे पहले कभी जीत नहीं हासिल कर सके थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल