1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस : फेडरर ने जीत के साथ बनाया 1500वें मैच का जश्न

टेनिस : फेडरर ने जीत के साथ बनाया 1500वें मैच का जश्न

 Reported By: IANS
 Published : Oct 22, 2019 05:28 pm IST,  Updated : Oct 22, 2019 05:28 pm IST

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने यहां एटीपी स्विस इंडोर के पहले दौर में जर्मनी के पीटर गोजोवज्कि को सीधे सेटों में मात दी। यह फेडरर के करियर का 1500वां मैच था, जिसक जश्न उन्होंने जीत के साथ मनाया है।

Roger Federer- India TV Hindi
Roger Federer Image Source : GETTY

बासेल। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने यहां एटीपी स्विस इंडोर के पहले दौर में जर्मनी के पीटर गोजोवज्कि को सीधे सेटों में मात दी। यह फेडरर के करियर का 1500वां मैच था, जिसक जश्न उन्होंने जीत के साथ मनाया है। फेडरर ने महज 53 मिनट तक चले मैच में पीटर को 6-2, 6-1 से हराया। यह उनकी इस कोर्ट पर लगातार 21वीं जीत भी है।

एटीपी की वेबसाइट ने फेडरर के हवाले से लिखा, "मुझे लगता है कि मैच शानदार था। मुझे लगा कि मेरे कदम अच्छे चल रहे हैं और मैं गेंद पर काफी तेजी से आ रहा हूं। यहां की परिस्थतियों के साथ सामंजस्य बैठाने में मुझे परेशानी नहीं हुई।"

उन्होंने कहा, "मैं पीटर के खिलाफ खेलने का खतरा जानता हूं, खासकर इंडोर में। उन्होंने क्वालीफाइंग मैचों में अच्छा किया। इसलिए मैं जानता था कि उनका सामना करना मुश्किल है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल