1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस: मेड्रिड ओपन में नडाल ने तोड़ा 34 साल का रिकॉर्ड

टेनिस: मेड्रिड ओपन में नडाल ने तोड़ा 34 साल का रिकॉर्ड

 Reported By: IANS
 Published : May 11, 2018 02:24 pm IST,  Updated : May 11, 2018 02:24 pm IST

वर्ल्ड नम्बर-1 टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए मेड्रिड ओपन में 34 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है।

Nadal- India TV Hindi
Nadal

मेड्रिड: वर्ल्ड नम्बर-1 टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए मेड्रिड ओपन में 34 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, नडाल ने प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेटीना के डिएगो स्क्वाट्र्जमैन को हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया। स्पेन के 31 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी नडाल ने डिएगो को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात दी। उनका सामना अब क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रिया के डिएगो थीम से होगा। 

इस मैच में जीत के साथ ही नडाल ने जॉन मेकेनरो के 34 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अमेरिका के खिलाड़ी मेकेनरो ने इस कोर्ट पर लगातार 49 सेट जीते थे। स्पेनिश खिलाड़ी नडाल ने बार्सिलोना, मोंटे कार्लो और पिछले साल फ्रेंच ओपन जीतकर इस कोर्ट पर कुल 50 सेट जीते और जॉन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। नडाल का लक्ष्य अब छठा मेड्रिड ओपन खिताब हासिल करना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल