1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोजर्स कप के फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल और सेरेना विलियम्स

रोजर्स कप के फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल और सेरेना विलियम्स

 Reported By: IANS
 Published : Aug 11, 2019 11:06 am IST,  Updated : Aug 11, 2019 11:06 am IST

23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना फाइनल में अब बिआन्का एंड्रेस्कू से भिड़ेगी।

Serena Williamson, Rafael Nadal- India TV Hindi
Serena Williamson, Rafael Nadal Image Source : GETTY IMAGES

मॉन्ट्रियल। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स और राफेल नडाल ने यहां जारी रोजर्स कप में अपने-अपने वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। अमेरिका की विलियम्स ने महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में एक सेट से पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करते हुए चेक गणराज्य की मारी बाउजोकोवा को 1-6, 6-3, 6-3 से पराजित किया। 

विलियम्स ने अपने करियर में पांचवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। 

23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता फाइनल में अब बिआन्का एंड्रेस्कू से भिड़ेगी। विलियम्स केवल एक बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में हारी हैं। उन्हें 2000 में मार्टिना हिगिस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है। 

दूसरी ओर, पुरुष एकल वर्ग में नडाल ने 51वीं बार किसी एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। 

नडाल के प्रतिद्वंद्वी फ्रांस के गेल मोनफिल्स ने चोटिल होने के कारण सेमीफाइनल में नाम वापस ले लिया और स्पेनिश खिलाड़ी को वॉकओवर मिला। 

फाइनल में नडाल का सामना रूस के डेनिल मेदवेदेव के खिलाफ होगा जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में केरन खाचानोवा को 6-1, 7-6 (6) से मात दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल