1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खेलो इंडिया यूथ गेम्स में दिखेगा युवा सितारों का जलवा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में दिखेगा युवा सितारों का जलवा

 Reported By: IANS
 Published : Jan 09, 2019 01:45 pm IST,  Updated : Jan 09, 2019 01:45 pm IST

12 दिनों तक चलने वाले इन खेलों में कुल 6000 खिलाड़ी अंडर-17 और अंडर-21 वर्ग में हिस्सा लेंगे।

मनु भाकर- India TV Hindi
मनु भाकर Image Source : GETTY IMAGES

देश के युवा और उभरते हुए खिलाड़ी बुधवार से शुरू हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2019 में अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। इन खेलों में यूथ ओलम्पिक वर्ल्ड कैडेट रेसलिंग स्वर्ण पदक विजेता और पदक विजेता निशानेबाज शिरकत करेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणविस और केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर यहां श्री छत्रपति स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में खेलों का उद्घाटन करेंगे। 

12 दिनों तक चलने वाले इन खेलों में कुल 6000 खिलाड़ी अंडर-17 और अंडर-21 वर्ग में हिस्सा लेंगे। यह खिलाड़ी 17 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इन खेलों में मुक्केबाजी, निशानेबाजी, कुश्ती, हॉकी और फु़टबाल जैसे खेल शामिल हैं। 

केआईवाइजी में मिजोरम के उभरते हुए वेटलिफ्टर जैरेमी लालरिनउंगा जिन्होंने अर्जेटीना में आयोजित किए गए यूथ ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था, हिस्सा लेंगे। उनके अलावा दो बार की राष्ट्रीय टेनिस चैम्पियनशिप विजेता महक जैन और युवा स्टार श्रीहरि नटराज भी हिस्सा ले रहे हैं। 

यह खेल युवा खिलाड़ियों के लिए मौका है जहां वह अपने हुनर को बड़े मंच पर पेश कर सकते हैं। 

ब्वॉएज हॉकी टूर्नामेंट मुंबई में खेला जा रहा है, जिसमें 900 खिलाड़ी, अधिकारी और प्रशिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। लड़कियो की हॉकी प्रतियोगिता खड़गवासला में होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल