1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंटर मिलान के डिफेंडर स्क्रीनियार पर लगा तीन मैचों का बैन

इंटर मिलान के डिफेंडर स्क्रीनियार पर लगा तीन मैचों का बैन

 Edited By: IANS
 Published : Jun 26, 2020 01:20 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 01:20 pm IST

अनुशासन समिति ने फैसला किया कि लाल कार्ड के कारण लगे एक मैच के बैन के अलावा उन पर दो और मैचों का बैन लगाना चाहिए।

Three match ban , Inter Milan defender - India TV Hindi
Inter Milan Image Source : GETTY

इटली के फुटबॉल क्लब इंटर मिलान के डिफेंडर मिलान स्क्रीनियार सेरी-ए के अगले तीन मैच नहीं खेल पाएंगे क्योंकि लीग में दुर्व्यवहार के कारण उन पर तीन मैचों का प्रतिबंध लगा है। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 23 साल के इस खिलाड़ी ने सासुओलो के खिलाफ खेल गए मैच में रैफरी पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। यह मैच 3-3 से बराबर रहा था।

अनुशासन समिति ने फैसला किया कि लाल कार्ड के कारण लगे एक मैच के बैन के अलावा उन पर दो और मैचों का बैन लगाना चाहिए।

इसके अलावा इंटर मिलान के कोच एंटोनियो कोंटे को भी पांचवी चेतावनी मिलने के कारण एक मैच के लिए बैन किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल