1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कार दुर्घटना व्यक्ति की मौत के बाद टाइगर वुड्स पर मुकदमा

कार दुर्घटना व्यक्ति की मौत के बाद टाइगर वुड्स पर मुकदमा

 Reported By: IANS
 Published : May 14, 2019 04:56 pm IST,  Updated : May 14, 2019 04:56 pm IST

दिग्गज गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स के रेस्टोरेंट में एक आदमी की मौत हो जाने के बाद मृतक के परिवार ने वुड्स, उनकी प्रेमिका और उनकी कंपनी पर यह कहते हुए केस दर्ज किया है कि वह उस इंसान को ज्यादा शराब पीने और गाड़ी चलाने से रोक सकते थे।  

Tiger Woods sued over restaurant employee's drink-driving death- India TV Hindi
Tiger Woods sued over restaurant employee's drink-driving death Image Source : GETTY IMAGES

वॉशिंगटन। दिग्गज गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स के रेस्टोरेंट में एक आदमी की मौत हो जाने के बाद मृतक के परिवार ने वुड्स, उनकी प्रेमिका और उनकी कंपनी पर यह कहते हुए केस दर्ज किया है कि वह उस इंसान को ज्यादा शराब पीने और गाड़ी चलाने से रोक सकते थे।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, निकोलस इम्मेसबर्गर की 10 दिसंबर 2018 को मौत हो गई थी। वह द वुड्स ज्यूपिटर एंड बार में काम करते थे।

इस रेस्टोरेंट के मालिक वुड्स हैं। सोमवार को इस रेस्टरोंट पर इम्मेसबर्गर की हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। इम्मेसबर्गर इस रेस्टोरेंट में बारटेंडर का काम करते थे। यह केस मृतक के माता-पिता ने दर्ज कराया है। इम्मेसबर्गर की शिफ्ट तीन बजे खत्म हो जाती थी लेकिन वह इसके बाद भी बार में बैठकर शराब पीते रहे और तकरीबन शाम छह बजे उनकी कार दुर्घटना में मौत हो गई। 

शिकायत में कहा गया है कि इम्मेसबर्गर के खून में शराब की मात्रा तय सीमा से ज्यादा थी और वह 70 मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे।

वुड्स इस समय पीजीए चैम्पियनशिप में खेल रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल