1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आईओसी की ओलंपिक लागत संबंधी टिप्पणी से टोक्यो-2020 खफा

आईओसी की ओलंपिक लागत संबंधी टिप्पणी से टोक्यो-2020 खफा

 Reported By: IANS
 Published : Apr 21, 2020 03:06 pm IST,  Updated : Apr 21, 2020 03:06 pm IST

उन्होंने कहा, "टोक्यो 2020, आईओसी और संबंधित संगठन समान मुद्दों पर नजर बनाए रखेंगे।"  

Tokyo-2020 upset over IOC's Olympic cost comment- India TV Hindi
Tokyo-2020 upset over IOC's Olympic cost comment Image Source : GETTY IMAGES
टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक की आयोजन समिति अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की उस एकपक्षीय टिप्पणी से नाराज है जिसमें उसने कहा है कि स्थगित ओलम्पिक खेलों का अतिरिक्त खर्च जापान को वहन करना होगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, आईओसी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, "जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा है कि जापान 2020 के मौजूदा करार के तहत खेलों का खर्च वहन करेगा और आईओसी इसमें अपनी भागीदारी जारी रखेगी।"
 
बयान में लिखा है, "आईओसी को यह बात पता है कि यह अतिरिक्त खर्च करोड़ों डालर में पहुंचेगा।" टोक्यो आयोजन समिति-2020 के प्रवक्ता मासा टाकाया ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा, "हमें लगता है कि प्रधानमंत्री का नाम लेकर उनके हवाले से इस तरह की बात नहीं की जानी चाहिए।"
 
उन्होंने बताया कि आयोजन समिति ने आईओसी से इस बयान को वेबसाइट से हटाने की अपील की है। उन्होंने कहा, "हम आईओसी की टीम से अपील करते हैं कि प्रधानमंत्री का नाम नहीं लिया जाना चाहिए और वेबसाइट को हमारी सहमति से आगे की बात पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। हमें अभी तक इसका जवाब नहीं मिला है।"
 
 
उन्होंने कहा कि 24 मार्च को आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक और प्रधानमंत्री के बीच टेलीकॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बातचीत में इस बात पर चर्चा नहीं हुई थी कि इस खर्च का जिम्मा कौन उठाएगा।
 
उन्होंने कहा, "टोक्यो 2020, आईओसी और संबंधित संगठन समान मुद्दों पर नजर बनाए रखेंगे।"
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल