1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो गवर्नर चुनावों में उठी टोक्यो ओलंपिक रद्द करने की मांग

टोक्यो गवर्नर चुनावों में उठी टोक्यो ओलंपिक रद्द करने की मांग

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 18, 2020 01:37 pm IST,  Updated : Jun 18, 2020 01:37 pm IST

यामामोतो ने कोइके से कहा,‘‘ओलंपिक रद्द होने चाहिए। टोक्यो में ओलंपिक के सुरक्षित आयोजन की कोई गारंटी नहीं है। हमारे पास अभी कोविड-19 का टीका नहीं है।’’

Tokyo Governor elections demand to cancel Tokyo Olympics- India TV Hindi
Tokyo Governor elections demand to cancel Tokyo Olympics Image Source : GETTY IMAGES

टोक्यो। स्थगित कर दिये गये टोक्यो ओलंपिक पर खर्च होने वाले करोड़ों डॉलर का मसला जापान की राजधानी के गवर्नर पद के चुनाव में चर्चा का विषय बन गया है। मौजूदा गवर्नर यूरिको कोइके फिर से चुनाव जीतने के प्रबल दावेदार हैं। वह एक दर्जन से भी अधिक उम्मीद्वारों के बीच ओलंपिक आयोजन के धुर समर्थक हैं। चुनाव अभियान आधिकारिक तौर पर गुरुवार से शुरू हुआ। 

लोकप्रिय अभिनेता और अब राजनीति में प्रवेश करने वाले तारो यामामोतो भी गवर्नर पद की दौड़ में शामिल हैं। उन्होंने इस सप्ताह एक परिचर्चा के दौरान कहा था कि ओलंपिक खेलों को रद्द कर देना चाहिए उस पर खर्च होने वाली धनराशि का उपयोग कोरोना वायरस महामारी के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों की मदद के लिये करना चाहिए। 

यामामोतो ने कोइके से कहा,‘‘ओलंपिक रद्द होने चाहिए। तोक्यो में ओलंपिक के सुरक्षित आयोजन की कोई गारंटी नहीं है। हमारे पास अभी कोविड-19 का टीका नहीं है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल