1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics 2020: तीरंदाज तरुणदीप राय के बाद अब प्रवीण जाधव भी दूसरे राउंड में हारे

Tokyo Olympics 2020: तीरंदाज तरुणदीप राय के बाद अब प्रवीण जाधव भी दूसरे राउंड में हारे

 Reported By: IANS
 Published : Jul 28, 2021 02:13 pm IST,  Updated : Jul 28, 2021 02:13 pm IST

प्रवीण को दूसरे राउंड में एलीसन के हाथों 0-6 की करारी पराजय झेलनी पड़ी।

Tokyo Olympics 2020: Pravin Jadhav bows out of competition- India TV Hindi
Tokyo Olympics 2020: Pravin Jadhav bows out of competition Image Source : GETTY

भारतीय तीरंदाज प्रवीण जाधव को यहां जारी टोक्यो ओलंपिक के पुरुष व्यक्तिगत इवेंट के दूसरे दौर में अमेरिका के ब्राडी एलीसन के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। प्रवीण ने पहले ही दौर में विश्व के नंबर-2 आरओसी के गालसन बाजारझापोव को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। प्रवीण ने राउंड-32 के मुकाबले में गालसन को एकतरफा अंदाज में 6-0 से पराजित किया और राउंड-16 में जगह पक्की की। लेकिन दूसरे राउंड में उन्हें एलीसन के हाथों 0-6 की करारी पराजय झेलनी पड़ी।

इससे पहले, भारत के एक अन्य तीरंदाज तरूणदीप राय को भी दूसरे राउंड में इजरायल के इटे शानी के हाथों 5-6 से हार का सामना करना पड़ा।

तरूणदीप ने भी एलिमिनेशन राउंड की बेहतर शुरूआत कर दूसरे एलिमिनेशन राउंड में जगह बनाई थी लेकिन उन्हें इजरायल के इटे शानी के हाथों हार झेलनी पड़ी। 37 वर्षीय तरूणदीप ने पहले राउंड में यूक्रेन के ओलेक्सी हनबिन को 6-4 से हराया था लेकिन दूसरे राउंड में उन्हें शानी ने 6-5 ने हरा दिया।

भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का 88 साल की उम्र में हुआ निधन

यह दूसरी बार है जब तरूणदीप को ओलंपिक में दूसरे राउंड में हार का सामना करना करना पड़ा है। 2004 एथेंस ओलंपिक में डेब्यू करने वाले तरूणदीप को 2012 लंदन ओलंपिक में भी दूसरे राउंड में हार झेलनी पड़ी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल