1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे सितसिपास और पाब्लो बस्टा

फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे सितसिपास और पाब्लो बस्टा

 Reported By: IANS
 Published : Oct 06, 2020 11:41 am IST,  Updated : Oct 06, 2020 11:41 am IST

ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

फ्रेंच ओपन के...- India TV Hindi
फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे सितसिपास और पाब्लो बस्टा  Image Source : AP

पेरिस| पाब्लो कारेनो बस्टा फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं जहां उनका सामना नोवाक जोकोविच से होगा। बस्टा ने दूसरे सेट में 186वीं रैंकिंग वाले क्वालीफायर डेनियल अलटमायेर को 6-2, 7-5, 6-2 से मात दी। इससे पहले ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

पांचवीं सीड सितसिपास ने सोमवार को खेले गए पुरुष एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को एक कड़े मुकाबले में मात देकर करियर में पहली बार फ्रेंच ओपन के अंतिम-8 में अपनी जगह पक्की की। 22 साल के सितसिपास ने पूर्व वर्ल्ड नंबर-3 दिमित्रोव को 6-3 7-6 (11-9) 6-2 से मात दी। उन्होंने दो घंटे और 26 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया।

IPL 2020, RCB vs DC : हार के बाद कप्तान कोहली ने दिया संकेत, अगले मैच में आ सकता है ये मैच विनर खिलाड़ी

क्वार्टर फाइनल में अब सितसिपास का सामना रूस के एंद्रे रूबलेव से होगा, जिन्होंने एक अन्य मुकाबले में माटरेन फसकोविक्स को (4-7) 7-5 6-4 7-6 (7-3) से हराया।क्वार्टर फाइनल मुकाबला पिछले महीने हैम्बर्ग फाइनल की पुनरावृत्ति होगी, जहां रूबलेव ने सितसिपास को हराया था। सितसिपास ने पिछले साल एटीपी फाइनल्स जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल