1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सिनसिनाटी सेमीफाइनल में ज्वेरेव से भिड़ेंगे सितसिपास

सिनसिनाटी सेमीफाइनल में ज्वेरेव से भिड़ेंगे सितसिपास

 Reported By: IANS
 Published : Aug 21, 2021 06:46 pm IST,  Updated : Aug 21, 2021 06:46 pm IST

दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास ने यहां जारी वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 

Tsitsipas to face Zverev in Cincinnati semi-final- India TV Hindi
Tsitsipas to face Zverev in Cincinnati semi-final Image Source : AP

सिनसिनाटी। दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास ने यहां जारी वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सितसिपास ने क्वार्टर फाइनल में कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिम को दो घंटे 12 मिनट में 6-2, 5-7, 6-1 से हराया।

सितसिपास का अगला मुकाबला टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा, जिन्होंने नॉर्वे के कैस्पर रूड को 6-1, 6-3 से हराया। सितसिपास ने एटीपी आयोजनों में ज्वेरेव से 8 बार मुकाबला किया है और 6 बार उनकी जीत हुई है।

इस सीजन की शुरूआत में मोंटे कार्लो ओपन में खिताबी जीत के बाद सितसिपास अपना दूसरा मास्टर्स 1000 खिताब जीतने की कोशिश कर रहे हैं।

एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने कैस्पर रूड और उनके बढ़ते हार्ड-कोर्ट आत्मविश्वास को 6-1, 6-3 की आसान जीत के साथ एक रियलिटी चेक दिया और लगातार दूसरे फाइनल के करीब पहुंच गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल