1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफाइंग में दो खिलाड़ी पाए गए कोविड-19 पॉजिटिव

ऑस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफाइंग में दो खिलाड़ी पाए गए कोविड-19 पॉजिटिव

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 12, 2021 12:14 pm IST,  Updated : Jan 12, 2021 12:14 pm IST

क्वालीफायर में चौथे वरीय अमेरिका के डेनिस कुडला को सोमवार को मोरक्को के इलियट बेनकेट्रिट के खिलाफ पहले दौर में 6-4, 6-3 की जीत के बाद टूर्नामेंट से हटा दिया गया। 

Australian Open, covid-19 positive, sports, tennis- India TV Hindi
Australian Open 2021  Image Source : GETTY

कतर के दोहा में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वालीफाइंग में हिस्सा ले रहे दो खिलाड़ियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस टेनिस टूर्नामेंट से हटा दिया गया है और होटल में क्वारंटीन में रखा गया है। 

क्वालीफायर में चौथे वरीय अमेरिका के डेनिस कुडला को सोमवार को मोरक्को के इलियट बेनकेट्रिट के खिलाफ पहले दौर में 6-4, 6-3 की जीत के बाद टूर्नामेंट से हटा दिया गया। 

अर्जेन्टीना के फ्रेंसिस्को केरुनडोलो को भी स्पेन के गुइलेर्मो गार्सिया लोपेज के खिलाफ 6-2, 6-4 की जीत के बाद टूर्नामेंट से हटा दिया गया। क्वालीफायर टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार ऑस्ट्रेलिया के बाहर हो रहा है। टेनिस आस्ट्रेलिया ने बयान में पुष्टि की है कि टूर्नामेंट के दौरान दो पॉजिटिव नतीजे पाए गए और दोनों खिलाड़ियों को सरकार द्वारा संचालित मेडिकल होटल में स्थनांतरित किया गया है जहां क्वारंटीन के कड़े नियमों का पालन किया जा रहा है। 

इन दोनों के हटने से ऑस्ट्रेलिया के वाइल्ड कार्ड धारक डेन स्वीनी और स्पेन के मारियो विलेला मार्टिनेज को वाकओवर मिला और वे क्वालीफाइंग के तीसरे दौर में पहुंच गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल