1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी: रोमांचक मुकाबले में यू मुम्बा ने जयपुर पैंथर्स को हराया

प्रो कबड्डी: रोमांचक मुकाबले में यू मुम्बा ने जयपुर पैंथर्स को हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 25, 2016 11:19 pm IST,  Updated : Jun 25, 2016 11:19 pm IST

सीजन-3 की उपविजेता यू मुम्बा ने शनिवार को खेले गए स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी सीजन-4 के अपने पहले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को 34 अंकों के मुकाबले 36 अंकों से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा।

u mumba vs jaipur pink panthers- India TV Hindi
u mumba vs jaipur pink panthers

मुम्बई: सीजन-3 की उपविजेता यू मुम्बा ने शनिवार को खेले गए स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी सीजन-4 के अपने पहले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को 34 अंकों के मुकाबले 36 अंकों से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा और अंत में फैसला काफी कम अंतर से हुआ।

ये भी पढ़ें-

यू मुम्बा ने 17 रेड प्वाइंट हासिल किए जबकि जयपुर की टीम को 19 अंक मिले। इसी तरह यू मुम्बा ने 8 टेकल प्वाइंट हासिल किए जबकि जयपुर की टीम को 7 अंक मिले।

आल आउट प्लाइंट्स की बात की जाए तो मुम्बा और जयपुर को 4-4 अंक मिले। मुम्बा को सात एक्ट्रा अंक मिले जबकि जयपुर चार अंक ही जुटा सके।

यू मुम्बा की ओर से राकेश कुमार ने सबसे अधिक 12 अंक जुटाए और स्टार स्पोर्ट्स बेस्ट रेडर ऑफ द मैच चुने गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल