1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US Open 2020 : 29 लाख रुपए देकर होटल नहीं किराए के घर में ठहरे हैं नोवाक जोकोविच

US Open 2020 : 29 लाख रुपए देकर होटल नहीं किराए के घर में ठहरे हैं नोवाक जोकोविच

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 03, 2020 03:16 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 03:16 pm IST

जोकोविच ने दूसरे दौर में जीत दर्ज करने के बाद कहा,‘‘जैसे ही हमें होटल के बजाय के किसी घर में रहने का विकल्प दिया गया, मैंने तुरंत इस पर अमल किया। मुझे खुशी है कि मैंने ऐसा किया।’’   

US Open 2020: Novak Djokovic stays in rented house by paying Rs 29 lakh- India TV Hindi
US Open 2020: Novak Djokovic stays in rented house by paying Rs 29 lakh Image Source : PTI

न्यूयार्क। नोवाक जोकोविच ने अपने शानदार करियर में अब तक 14 करोड़ डॉलर के अलावा विज्ञापनों से भी कई करोड़ डॉलर कमाये हैं और ऐसे में अगर वह यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दौरान होटल के बजाय किराये पर बड़ा घर लेकर ले रहे हैं तो कोई हैरानी की बात नहीं। वह दो पखवाड़े तक चलने वाले टूर्नामेंट के लिये 40,000 डॉलर (लगभग 29 लाख रुपये) किराया दे रहे हैं लेकिन उनके शब्दों में इससे मिलने वाले आराम की कोई लागत नहीं है। 

जोकोविच ने दूसरे दौर में जीत दर्ज करने के बाद कहा,‘‘जैसे ही हमें होटल के बजाय के किसी घर में रहने का विकल्प दिया गया, मैंने तुरंत इस पर अमल किया। मुझे खुशी है कि मैंने ऐसा किया।’’ 

ये भी पढ़ें - दर्शकों की गैरमौजूदगी का टूर डि फ्रांस पर नहीं पड़ेगा कोई असर : विगिन्स

उन्होंने कहा,‘‘किसी भी खिलाड़ी के पास ऐसा मौका था। यह केवल शीर्ष खिलाड़ियों के लिये ही विशेषाधिकार नहीं था। कोई भी पैसा खर्च करके किराये के घर में रह सकता था। मैं जानता हूं कि बहुत कम खिलाड़ी किराये पर घर लेकर रह रहे हैं लेकिन यह अपनी पसंद है।’’ 

ये भी पढ़ें - दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बनना चाहती हैं महिला हॉकी स्ट्राइकर नवजोत कौर

इस साल कोरोना वायरस के बावजूद यूएस ओपन में भाग ले रहे अधिकतर खिलाड़ियों ने आधिकारिक टूर्नामेंट होटल में ठहरने को प्राथमिकता दी। 

ये भी पढ़ें - PSL के बाकी बचे चार मैचों का नवंबर में लाहौर में होगा आयोजन : PCB

अमेरिकी टेनिस संघ उसमें प्रत्येक खिलाड़ी के लिये एक कमरे का भुगतान कर रहा है। यदि कोई खिलाड़ी अपने सहयोगी के लिये अलग से कमरा चाहता है तो उसका भुगतान उसे करना होगा। 

जोकोविच सहित आठ खिलाड़ियों ने लांग आइलैंड में पूरा घर किराये पर लिया है। इनमें सेरेना विलियम्स और मिलोस राओनिच भी शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल