1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिका ओपन: वीनस विलियम्स प्रतियोगिता से बाहर जबकि सेरेना तीसरे दौर में

अमेरिका ओपन: वीनस विलियम्स प्रतियोगिता से बाहर जबकि सेरेना तीसरे दौर में

 Reported By: IANS
 Published : Aug 29, 2019 12:33 pm IST,  Updated : Aug 29, 2019 12:33 pm IST

बीबीसी के अनुसार, सेरेना ने दूसरे दौर के एक कड़े मैच में हमवतन युवा खिलाड़ी केटी मैकनेली को 5-7, 6-3, 6-1 से शिकस्त दी।   

Venus Williamson, American Tennis Player- India TV Hindi
Venus Williamson, American Tennis Player Image Source : AP

न्यूयॉर्क। अमेरिका की महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स को यहां जारी साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा जबकि सेरेना विलियम्स अगले दौर में जगह बनाने में कामयाब रहीं। एकल वर्ग में पांचवीं सीड यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने सीधे सेटों में वीनस को 6-4, 6-4 से पराजित किया। 

बीबीसी के अनुसार, सेरेना ने दूसरे दौर के एक कड़े मैच में हमवतन युवा खिलाड़ी केटी मैकनेली को 5-7, 6-3, 6-1 से शिकस्त दी। 

वीनस मैच की शुरुआत से ही स्वितोलिना के खिलाफ परेशानी में नजर आईं। हालांकि, उन्होंने किसी भी स्तर पर मुकाबले को एकतरफा नहीं होने दिया। दूसरे सेट में 39 वर्षीय वीनस ने कुल पांच मैच प्वॉइंट सेव किए। 

दूसरी ओर, सेरेना के खिलाफ मैकनेली ने दमदार शुरुआत की और पहले सेट को जीतकर सभी को चौंका दिया। 

पूर्व नंबर-1 सेरेना ने हालांकि, किसी प्रकार का उलटफेर नहीं होने दिया और अगले दो सेट जीतकर तीसरे दौर में जगह बना ली। तीसरे और निर्णायक सेट में उन्होंने केवल एक गेम गंवाया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल