1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खेलों को आयोजित करने के लिए ‘वैक्सीन’ जरूरी नहीं: टोक्यो ओलंपिक सीईओ

खेलों को आयोजित करने के लिए ‘वैक्सीन’ जरूरी नहीं: टोक्यो ओलंपिक सीईओ

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 04, 2020 08:47 pm IST,  Updated : Sep 04, 2020 08:50 pm IST

टीके बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ यह जरूरी नहीं है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने पहले ही इस मामले पर चर्चा की है। यह टोक्यो 2020 खेलों के आयोजन के लिए कोई शर्त नहीं है।"

'Vaccine' not necessary to organize Games: Tokyo Olympic CEO- India TV Hindi
'Vaccine' not necessary to organize Games: Tokyo Olympic CEO Image Source : GETTY IMAGES

टोक्यो। तोक्यो खेलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तोशीरो मुतो ने शुक्रवार को कहा कि विलंब से अगले साल होने वाले ओलंपिक एवं पैरालंपिक खेलों के लिए टीके (वैक्सीन) की शर्त जरूरत नहीं है। मुतो सरकारी अधिकारियों, रोग विशेषज्ञों और जापानी ओलंपिक अधिकारियों के साथ एक कार्य बल की बैठक के बाद बोल रहे थे। 

यह काविड-19 महामारी से निपटने वाली कई उच्च-स्तरीय बैठकों में से पहली है, जिसमें यह पता लगाने की कोशिश कि जा रही थी कि खेलों की मेजबानी संभव है या नहीं। 

ये भी पढ़ें - सचिन-विराट जैसे दिग्गजों के लिए बैट बनाने वाले ‘अशरफ चाचा’ को हुआ कोरोना वायरस

टीके बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ यह जरूरी नहीं है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने पहले ही इस मामले पर चर्चा की है। यह टोक्यो 2020 खेलों के आयोजन के लिए कोई शर्त नहीं है। बेशक, अगर टीके विकसित किए गए तो हम वास्तव में इसकी सराहना करेंगे। यह टोक्यो 2020 के लिए भी यह बहुत अच्छा होगा।’’ 

ये भी पढ़ें - दबाव में सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं हैदराबाद एफसी के नए कोच मैनुएल मारक्वेज

जापान ने तोक्यो ओलंपिक के लिए बड़ी रकम खर्च की है और विलंब के कारण उसका खर्च और बढ़ेगा। कई जनमत संग्रह में स्थानीय लोगों ने इन खेलों में और विलंब या रद्द करने की मांग की है। 

आईओसी साफ कर चुका है कि अगर ओलंपिक 2021 में नहीं हुए तो इसे रद्द कर दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल