1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खेल कुश्ती डोप भारतीय मूल का पहलवान आस्ट्रेलियाई ओलंपिक टीम से बर्खास्त

खेल कुश्ती डोप भारतीय मूल का पहलवान आस्ट्रेलियाई ओलंपिक टीम से बर्खास्त

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2016 02:28 pm IST,  Updated : Jul 15, 2016 02:28 pm IST

भारतीय मूल के पहलवान विनोद कुमार को डोप परीक्षण में नाकाम रहने के बाद रियो ओलंपिक के लिये चुनी गयी आस्ट्रेलियाई टीम से बाहर कर दिया गया है।

vinod kumar - India TV Hindi
vinod kumar

मेलबर्न: भारतीय मूल के पहलवान विनोद कुमार को डोप परीक्षण में नाकाम रहने के बाद रियो ओलंपिक के लिये चुनी गयी आस्ट्रेलियाई टीम से बाहर कर दिया गया है। आस्ट्रेलियाई ओलंपिक समिति के बयान में कहा गया है कि उसने आस्ट्रेलियाई कुश्ती संघ से रियो ओलंपिक के लिये पहलवान विनोद कुमार का नामांकन रद्द करने के लिये कहा है क्योंकि वह डोपिंग में नाकाम रहे हैं।

विनोद को किया गया चार साल के लिये निलंबित

इसमें कहा गया है कि विनोद को अल्जीरिया के अल्जर में अफ्रीकी ओसियाना ओलंपिक क्वालीफायर में पाजीटिव पाया गया था। उनके ए और बी दोनों नमूने पाजीटिव रहे थे। उन्हें चार साल के लिये निलंबित कर दिया गया है लेकिन वह 30 दिन के अंदर खेल पंचाट में अपील कर सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय महासंघ विश्व कुश्ती यूनाईटेड ने कहा है कि वे विनोद के भार वर्ग 66 किग्रा में अगले सर्वश्रेष्ठ पहलवान को उतार सकते हैं। विनोद को रियो में ग्रीको रोमन कुश्ती के 66 किग्रा में हिस्सा लेना था। वह 2010 में भारत से जाकर आस्ट्रेलिया में बस गये थे और 2015 में आस्ट्रेलियाई नागरिक बने थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल