1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशिया कप-2022 की मेजबानी करने से हमें अतिरिक्त प्ररेणा मिलेगी - बाला देवी

एशिया कप-2022 की मेजबानी करने से हमें अतिरिक्त प्ररेणा मिलेगी - बाला देवी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2020 07:54 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 07:54 pm IST

महामारी की परिस्थितियों को देखकर बाला अपने कार्यक्रम में फेरबदल करती हैं और वह इंडोर व्यायाम, योग और सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए पास के पार्क में जांगिग करने में खुद को व्यस्त रखती है।

Bala Devi- India TV Hindi
Bala Devi Image Source : TWITTER - @BALADEVI_10

नई दिल्ली| कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में खेल कैलेंडर प्रभावित हुआ है और भारत की स्टार महिला फुटबॉलर बाला देवी स्कॉटिश प्रीमियर लीग के बहाल होने का बेसर्बी से इंतजार कर रही हैं और अपनी फिटनेस पर काम रही हैं।

महामारी की परिस्थितियों को देखकर बाला अपने कार्यक्रम में फेरबदल करती हैं और वह इंडोर व्यायाम, योग और सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए पास के पार्क में जांगिग करने में खुद को व्यस्त रखती है।

शीर्ष टीयर यूरोपीय लीग में खेलने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर ने कहा, ‘‘ट्रेनिंग के अलावा और खुद को फिटनेस के शिखर पर रखने के अलावा अभी यहां ज्यादा कुछ करने के लिये नहीं हैं। मौजूदा हालात में हम सभी खिलाड़ी अपना व्यक्तिगत अभ्यास कर रहे हैं और फिटनस पर ध्यान लगाये हैं। ’’

ये भी पढ़े : माइकल हसी ने चुनी अपनी डरावनी IPL XI, कोहली, रोहित नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘टीम कब एक साथ रिपोर्ट करेगी, हम देखेंगे कि क्या योजना बनती हैं। लॉकडाउन के बाद जब चीजें खुलेंगी तो मैं ट्रेनिंग करूंगी और अपने क्लब रेंजर्स एफसी के लिये खेलूंगी। उम्मीद करती हूं कि फिटनेस के मामले में चरम पर रहूंगी। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल