बैडमिंटन में डबल्स में भारत की बेहतरीन खिलाड़ी और खेल की दुनिया की ग्लैमरस गर्ल ज्वाला गुट्टा का ग़ुस्सा नाक पर रहता है ये सबको पता है। उनके ग़ुस्से का तो ये आलम है कि उन्होंने बैडमिंटन एसोसिएशन को भी एक बार लपेट लिया था। ताज़ा ग़ुस्से का संबंध एक सवाल से है जिसे सुनकर ज्वाला ऐसी भड़की कि सवाल करने वाला झुलसने से बाल बाल बचा।
दरअसल ज्वाला एक स्कूल के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ करने के लिए सूरत गी हुईं थी। उद्घाटन के बाद एक कार्यक्रम था जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से अफेयर के बारे में उनसे किसी ने सवाल कर दिया। बस फिर क्या था, अपने नाम के अनुरुप ज्वाला तमतमा गईं और कहा कि वह इस पर पहले भी सफाई दे चुकी हैं।
उन्होंने कहा, 'यह अफवाह है और आप लोग बार-बार ऐसे सवाल क्यों पूछते हैं। मैं कई बार इस मामले में सफाई दे चुकी हूं लेकिन यह सवाल मेरा पीछा नहीं छोड़ रहा है।'
ज्वाल ने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीती था और कुछ प्रतियोगिताओं में उनका खेल देखने अज़हर भी पहुंचे हैं।
अज़हरुद्दीन के जीवन से संबंधित फिल्म 'अजहर' भी जल्दी ही रिलीज होने वाली है।