1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेसी और रोनाल्डो में कौन है बेहतर, लिवरपूल के मैनेजर क्लॉप ने दिया जवाब

मेसी और रोनाल्डो में कौन है बेहतर, लिवरपूल के मैनेजर क्लॉप ने दिया जवाब

 Reported By: IANS
 Published : May 13, 2020 10:17 pm IST,  Updated : May 13, 2020 10:17 pm IST

इंग्लिश फुटबाल क्लब लिवरपूल के मैनेजर जुर्गेन क्लॉप ने हाल में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बीच बेहतर खिलाड़ी को लेकर चर्चा की।

मेसी और रोनाल्डो में...- India TV Hindi
मेसी और रोनाल्डो में कौन है बेहतर, लिवरपूल के मैनेजर क्लॉप ने दिया जवाब Image Source : GETTY IMAGES

लिवरपूल| इंग्लिश फुटबाल क्लब लिवरपूल के मैनेजर जुर्गेन क्लॉप ने हाल में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बीच बेहतर खिलाड़ी को लेकर चर्चा की। फ्रीकिकर्ज ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें क्लॉप ने कहा, " मेरे लिए मेसी, लेकिन मैं रोनाल्डो की और ज्यादा प्रशंसा नहीं कर सकता, जितना कि मैं पहले से ही कर रहा हूं। हम पहले ही दोनों के खिलाफ खेल चुके हैं और दोनों को ही रोकना लगभग असंभव है।"

उन्होंने कहा, "यदि आप खुद को एक आदर्श खिलाड़ी के रूप में बयां कर सकते हैं, तो उनके पास रोनाल्डो की ऊंचाई होगी। वह कूद सकते हैं और उतनी ही तेज दौड़ सकते हैं जितना कि रोनाल्डो।"

2019-20 के चैंपियंस लीग के विजेता कोच ने कहा, "दूसरी तरफ छोटे से मेसी है जो सब कुछ को बेहद आसान बना देते हैं। इसलिए एक खिलाड़ी के रूप में मैं उन्हें थोड़ा अधिक पसंद करता हूं।" मेसी ने अब तक रिकॉर्ड छह बार बैलन डी ओर पुरस्कार जीते हैं जबकि रोनाल्डो पांच बार यह पुरस्कार को अपने नाम कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल