1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विंबलडन 2019: सिमोना हालेप ने तोड़ा सेरेना विलियम्स का सपना, जीता विंबलडन का खिताब

विंबलडन 2019: सिमोना हालेप ने तोड़ा सेरेना विलियम्स का सपना, जीता विंबलडन का खिताब

 Reported By: IANS
 Published : Jul 13, 2019 08:20 pm IST,  Updated : Jul 13, 2019 08:20 pm IST

इससे पहले, हालेप 2018 में फ्रेंच ओपन जीत चुकी हैं। वह पहली बार विंबलडन के फाइनल में पहुंची थीं और सेरेना को मात देने में सफल रहीं। 

Simona Halep- India TV Hindi
Simona Halep, Romanian Tennis Player Image Source : GETTY IMAGE

लंदन। रोमानिया की सिमोना हालेप ने अमेरिका की सेरेना विलियम्स का 24वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना तोड़ दिया। हालेप ने सेरेनो का शनिवार को सेंटर कोर्ट पर खेले गए विंबलडन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में मात दे अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम जीता। विंबलडन में पहला खिताब जीतने वाली हालेप ने सेरेना को महज 55 मिनट में 6-2, 6-2 से मात दी। 

इससे पहले, हालेप 2018 में फ्रेंच ओपन जीत चुकी हैं। वह पहली बार विंबलडन के फाइनल में पहुंची थीं और सेरेना को मात देने में सफल रहीं। 

इस मैच में पूर्व विजेता सेरेना वर्ल्ड नंबर-7 हालेप के सामने कहीं नजर नहीं आईं। पहले सेट में हालेप ने शुरुआती चार गेम जीत 4-0 की बढ़त ले ली और इसके बाद सेरेना ने एक गेम अपने नाम किया। 

चार गेम हारने के बाद हालांकि सेरना की वापसी मुश्किल थी। वह वापसी नहीं कर पाईं और सेट हार गईं। 

दूसरे सेट में शुरुआत में स्कोर 2-2 से बराबर था। यहां से हालेप ने पांचवां गेम अपने नाम कर स्कोर 3-2 किया और फिर सेरेना को कोई मौका नहीं दिया। 

हालेप ने जीतने के बाद इस मैच को अपनी जिंदगी का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ मैच बताया है। 

हालेप ने कहा, "कभी नहीं, मैंने अपनी जिंदगी में इससे अच्छा मैच कभी नहीं खेला। यह मेरे करियर का सर्वश्रेष्ठ मैच था। सेरेना ने हमेशा हमें प्रेरित किया है इसके लिए उनका शुक्रिया।"

पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 ने कहा, "मैं परेशान थी। मैं जब कोर्ट पर आई तब मेरा पेट खराब था। लेकिन मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर ध्यान केंद्रित कर रही थी। मैंने ग्रास पर खेलने के लिए कुछ मैचों में अपने खेल में बदलाव किए हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल