1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दबंगों ने की कबड्डी की नेशनल प्लेयर के साथ मारपीट

दबंगों ने की कबड्डी की नेशनल प्लेयर के साथ मारपीट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 24, 2015 01:30 pm IST,  Updated : Jun 24, 2015 01:53 pm IST

कानपुर: यूपी के कानपुर शहर में कबड्डी टीम की नेशनल प्लेयर डॉली सिंह के साथ बदमाशों ने छेड़छाड़ और बदसलूकी और विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की।  मामला दबाने

महिला कबड्डी की नेशनल...- India TV Hindi
महिला कबड्डी की नेशनल प्लेयर के साथ मारपीट

कानपुर: यूपी के कानपुर शहर में कबड्डी टीम की नेशनल प्लेयर डॉली सिंह के साथ बदमाशों ने छेड़छाड़ और बदसलूकी और विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की।  मामला दबाने के लिए दबंग लगातार धमकी भी दे रहे हैं ।

इस मामले में अबतक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है

डोली सिंह का आरोप है कि 15 जून को उसके साथ इलाके के दबंगों ने छेड़छाड़ की कोशिश की...और विरोध करने पर उन्होंने उसके घऱ पर धावा बोल दिया..और उसकी पिटाई की।

डाली का हाल ही में नेशनल कब्बडी टीम में चयन हुआ है..और वो दिल्ली के पालम में नेशनल कब्बडी संस्थान में ट्रेनिंग ले रही थी।
डॉली जब अपने घर कानपुर आई तो उसके साथ ये हादसा हुआ। परिवार को लगातार दबंगों की ओर से धमकी दी जा रही है।

डोली सिंह के मां का कहना है कि जब वो और उनकी बेटी अकेले घर में थी तभी कुछ बदमाश घर में आए.. और उन्होंन मारपीट की.. उनका कहना है कि ये बदमाश पहले भी उनकी बेटी के साथ बदसलूकी कर चुके हैं।
पुलिस का कहना है कि आईपीसी के विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल