1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वर्ल्ड बॉक्सिंग चम्पियनशिप में भारत की अगुवाई करेंगे मुकेबाज अमित पंघाल

वर्ल्ड बॉक्सिंग चम्पियनशिप में भारत की अगुवाई करेंगे मुकेबाज अमित पंघाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 09, 2019 07:03 pm IST,  Updated : Jul 09, 2019 07:03 pm IST

भारतीय मुक्केबाजी संघ से पहले ही साफ कर दिया था कि हर वर्ग में दो शीर्ष मुक्केबाज ट्रायल में भाग ले सकेंगे।

Amit Panghal, Indian Boxer- India TV Hindi
Amit Panghal, Indian Boxer Image Source : TWITTER- @BOXERPANGHAL

नयी दिल्ली। एशियाई चैम्पियन अमित पंघाल सितंबर में होने वाली विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में आठ सदस्यीय भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। पंघाल (52 किग्रा) को एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के कारण चयन ट्रायल से नहीं गुजरना पड़ा जबकि राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक ने शिव थापा को पछाड़ कर नये 63 किलो भार वर्ग में जगह पक्की की। 

रूस के एकतेरिनबर्ग में 7 से 21 सितंबर तक खेले जाने वाली इस चैम्पियनशिप में पंघाल और मनीष के अलावा कविन्द्र सिंह बिष्ट (57 किग्रा), दुर्योधन सिंह नेगी (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा), ब्रिजेश यादव (81 किग्रा), संजीत (91 किग्रा) और सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) ने पिछले सप्ताह पटियाला के राष्ट्रीय खेल अकादमी में हुए चयन ट्रायल से टीम में जगह बनायी। 

भारतीय मुक्केबाजी संघ से पहले ही साफ कर दिया था कि हर वर्ग में दो शीर्ष मुक्केबाज ट्रायल में भाग ले सकेंगे और चयन के लिए उन दोनों के हाल के प्रदर्शन को तव्वजों दी जाएगी। 

इस प्रतियोगिता से पहले ओलंपिक कोटा भी निर्धारित था लेकिन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) में प्रशासनिक और वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगते हुए 2020 ओलंपिक खेलों के लिए प्रतियोगिता आयोजित कराने पर रोक लगा दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल