1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अंडरटेकर ने डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स को अलविदा कहा

अंडरटेकर ने डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स को अलविदा कहा

 Reported By: IANS
 Published : Nov 23, 2020 04:01 pm IST,  Updated : Nov 23, 2020 04:01 pm IST

रेसलिग लेजेंड द अंडरटेकर ने डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स को अलविदा कह दिया है। अंडरटेकर ने सर्वाइवर सीरीज के दौरान एक भावनात्मक विदाई ली।

WWE legend Undertaker bids farewell at Survivor Series 2020- India TV Hindi
WWE legend Undertaker bids farewell at Survivor Series 2020 Image Source : TWITTER: @UNDERTAKER

स्टैमफोर्ड । रेसलिग लेजेंड द अंडरटेकर ने डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स को अलविदा कह दिया है। अंडरटेकर ने सर्वाइवर सीरीज के दौरान एक भावनात्मक विदाई ली। अंडरटेकर, जिनका असली नाम मार्क कालावे है, ने 22 नवम्बर, 1990 को सर्वाइवर सीरीज से ही डब्ल्यूडब्ल्यूई डेब्यू किया था।

रविवार को उनके करियर का 20वां साल था और इसी दिन अंडरटेकर ने अपने कैरेक्टर के अनुरूप भावभंगिमाओं और कास्ट्यूम के साथ अंतिम बार रिंग में कदम रखा।

ये भी पढ़ें - लारा ने सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम में शामिल किए जाने की वकालत की

बीते सप्ताह आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अंडरटेकर ने कहा था कि उन्हें अपने करियर पर गर्व है और अपनी उपलब्धियों तथा लोगों से मिले अपार प्यार को देखते हुए उन्हें किसी और चीज की चाह नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

wwe