1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनचेस्टर यूनाइटेड मैनेजर सोल्सक्जाएर ने कहा, "हालात सामान्य हो तब फुटबॉल के लिए तैयार रहना होगा"

मैनचेस्टर यूनाइटेड मैनेजर सोल्सक्जाएर ने कहा, "हालात सामान्य हो तब फुटबॉल के लिए तैयार रहना होगा"

 Reported By: IANS
 Published : Apr 08, 2020 07:18 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 07:18 pm IST

मैनचेस्टर युनाइटेड के कोच ओले गनर सोल्सक्जाएर ने साफ कर दिया है कि कोरोनावायरस के बाद जब हालात सामान्य होंगे तो वह अपने खिलाड़ियों को तैयार देखना चाहते हैं।

Ole Gunnar Solskjær- India TV Hindi
Ole Gunnar Solskjær Image Source : TWITTER

मैनचेस्टर| इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के कोच ओले गनर सोल्सक्जाएर ने साफ कर दिया है कि कोरोनावायरस के बाद जब हालात सामान्य होंगे तो वह अपने खिलाड़ियों को तैयार देखना चाहते हैं।

कोच ने स्काई स्पोटर्स को दिए इंटरव्यू में कहा, "एक समय पर फुटबाल सामान्य स्थिति में आ जाएगी और जब ऐसा होगा तब के लिए तैयार रहना जरूरी है। हम हर जगह सर्वश्रेष्ठ रहना चाहते हैं। जाहिर सी बात है कि अभी मौका है कुछ समय बिताने का, खिलाड़ियों से बात करने का। यह देखने का कि हम क्या कर सकते हैं।"

कोच हालांकि इस बात से काफी खुश भी हैं कि उनके खिलाड़ियों को अपने परिवार वालों के साथ समय बिताने का मौका मिल रहा है।

उन्होंने कहा, "इस समय मैसेज और व्हॉट्सएप मैसेज हैं। लेकिन हमारे लिए सबसे बड़ा अंतर है हम अपने परिवार वालों के साथ समय बिताने का समय मिल रहा है। फुटबालर को अपने परिवार के साथ रहने का समय कम मिलता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल