1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ गैरेथ बेल को रियल मेड्रिड टीम में नहीं मिली जगह

मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ गैरेथ बेल को रियल मेड्रिड टीम में नहीं मिली जगह

 Reported By: IANS
 Published : Aug 06, 2020 03:40 pm IST,  Updated : Aug 06, 2020 03:40 pm IST

स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने गारेथ बेल को एक और स्पष्ट संदेश दिया है कि उनका क्लब के साथ भविष्य ज्यादा नहीं है।

मैनचेस्टर सिटी के...- India TV Hindi
मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ गैरेथ बेल को रियल मेड्रिड टीम में नहीं मिली जगह Image Source : GETTY IMAGES

मेड्रिड| स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने गारेथ बेल को एक और स्पष्ट संदेश दिया है कि उनका क्लब के साथ भविष्य ज्यादा नहीं है। जिदान ने चैम्पियंस लीग के राउंड-16 में मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ होने वाले मैच के लिए चुनी गई 24 सदस्यीय टीम में बेल को जगह नहीं दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दूसरे चरण के मैच में न ही बेल को और न ही जेम्स रोड्रिगेज को टीम में जगह मिली है। मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ सैंटियागो बानेर्बेयू स्टेडियम में खेले गए पहले चरण के मैच में मेड्रिड को 1-2 से हार मिली थी और इसक बाद कोरोनावायरस के चलते लीग रोक दी गई थी।

जून में स्पेनिश लीग के दोबारा शुरू होने पर बेल ने टीम के 11 मैचों में से सिर्फ दो मैच खेले हैं। वह पिछले सात मैचों से बेंच पर बैठे हैं। जिदान के इस फैसले ने साफ कर दिया है कि बेल, जिदान की रणनीति का हिस्सा नहीं हैं।

टखने की चोट के बाद भी ईडन हेजार्ड ने टीम में जगह बना ली है जबिक शुक्रवार को हुए मैच के बाद बैन हुए कप्तान सर्जियो रामोस टीम के साथ सफर करेंगे।

टीम

गोलकीपर : कुर्टियोस, आरेलो और अल्टूयब

डिफेंडर : कारवाहल, मिलिटाओ, वाराने, नाचो, मासेर्लो, मेंडी और जावी हर्नांडेज

मिडफील्डर, क्रूस, मोड्रिच, कैसेमिरो, वालवेर्डे, इस्को

फॉर्वड : हेजार्ड, बेंजेमा, लुकास वाजक्वेज, जोविच, आसेंसियो, ब्राहिम, विनिसियस जूनियर और रोड्रिगो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल