1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. गैरेथ बेल के बचाव में आए कोच जिदान, कहा- क्लब में हर कोई एकजुट है

गैरेथ बेल के बचाव में आए कोच जिदान, कहा- क्लब में हर कोई एकजुट है

 Reported By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 16, 2020 11:39 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 11:39 pm IST

स्पेनिश फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान गैरेथ बेल से पूछे गए सवाल से नाखुश दिखे। 

गैरेथ बेल के बचाव में...- India TV Hindi
गैरेथ बेल के बचाव में आए कोच जिदान, कहा- क्लब में हर कोई एकजुट है Image Source : GETTY IMAGES

मेड्रिड| स्पेनिश फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान गैरेथ बेल से पूछे गए सवाल से नाखुश दिखे। उन्होंने इसके लिए मीडिया को दोषी ठहराते हुए कहा कि मीडिया उनके और बेल के बीच हमेशा 'कुछ न कुछ करने की' कोशिश करती रहती है।

स्काई स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, बेल को पिछले पांच ला लीगा मैचों में सब्सीट्यूट के रूप में इस्तेमाल नहीं किया गया है। मैचों के दौरान स्टैंड में बैठने के उनके व्यव्हार ने सोशल मीडिया पर फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। एक मैच के दौरान बेल को अपनी आंखों पर फेसमास्क पहने हुए देखा गया जबकि एक मैच के दौरान उन्हें सोते हुए पाया गया।

जिदान ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बेल के व्यवहार को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, " हे ईश्वर, क्या सवाल है। हम अपने कल के मैच के बारे में सोचते हैं और गैरेथ भी ऐसा ही सोचते हैं। वह भी हममें से एक हैं। आप हमारे और उनके बीच मुद्दों को रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन आप ऐसा करने में सक्षम नहीं हो पाएंगे।"

उन्होंने कहा, " हर दिन आप एक ही सवाल पूछते हैं। आप कह सकते हैं कि आपको पूछने का अधिकार है। लेकिन हर कोई यहां एक है। हम सबको ऐसा ही सोच की जरूरत है। गैरेथ, जेम्स (रोड्रिगेज)। हम सब एक ही चीज करना चाहते हैं, एक ही जैसा सोचते हैं।"

जिदान की टीम ला लीगा में दूसरे स्थान पर काबिज बार्सिलोना से चार अंक आगे है जबकि अब केवल दो दौर के मैच ही बचे हुए हैं। रियल मेड्रिड को लीग में अपना अगला मैच गुरुवार को विलारियल के खिलाफ खेलना है, जहां जीतने पर टीम खिताब जीत लेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल