1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सीजन के अंत में रियल मैड्रिड छोड़ देंगे जिनेदिन जिदान

सीजन के अंत में रियल मैड्रिड छोड़ देंगे जिनेदिन जिदान

 Reported By: IANS
 Published : May 16, 2021 03:15 pm IST,  Updated : May 16, 2021 03:15 pm IST

स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड के मुख्य कोच जिनेदिन जिदान ने कहा है कि वह इस सीजन के अंत में क्लब का साथ छोड़ देंगे। 

Zinedine Zidane will leave Real Madrid at the end of the season- India TV Hindi
Zinedine Zidane will leave Real Madrid at the end of the season Image Source : GETTY IMAGES

मैड्रिड। स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड के मुख्य कोच जिनेदिन जिदान ने कहा है कि वह इस सीजन के अंत में क्लब का साथ छोड़ देंगे। जिदान ने अपने इस फैसले की जानकारी पिछले हफ्ते ही अपने खिलाड़ियों को दे दी थी। गोल डॉट कॉम के मुताबिक जिदान ने अपनी टीम से कहा कि वह 2020-21 सत्र के अंत में क्लब से दूर चले जाएंगे। गोल डॉट कॉम ने कहा है कि वह इस खबबर की पुष्टि कर सकता है।

फ्रांस के इस दिग्गज फुटबॉलर ने ला लीगा में सेविला से पिछले रविवार को 2-2 से ड्रा खेलने से पहले ड्रेसिंग रूम में अपने फैसले का खुलासा किया था।

यह दूसरी बार है जब जिदान रियल का साथ छोड़ रहे हैं। इससे पहले 2018 में मैड्रिड की लगातार तीसरी चैंपियंस लीग जीत के बाद फ्रांस के लिए 100 से अधिक मैच खेल चुके इस महान खिलाड़ी ने अपनेपद से इस्तीफा दे दिया था।

मैड्रिड रविवार को ला लीगा में एथलेटिक क्लब से भिड़ेगा और फिर 23 मई को विलारियल के खिलाफ खेलते हुए अपने सत्र का समापन करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल