1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जैवलिन थ्रो इवेंट से भारत को मिले सिल्वर और ब्रॉन्ज, इन 2 खिलाड़ियों ने किया कमाल

जैवलिन थ्रो इवेंट से भारत को मिले सिल्वर और ब्रॉन्ज, इन 2 खिलाड़ियों ने किया कमाल

 Published : Sep 04, 2024 02:02 am IST,  Updated : Sep 04, 2024 06:29 am IST

पेरिस पैरालंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो के एफ46 इवेंट में सुंदर सिंह गुर्जर और अजीत सिंह ने भारत के लिए मेडल जीते हैं। अजीत सिंह ने रजत पदक जीता, जबकि सुंदर सिंह के हाथ ब्रॉन्ज मेडल लगा है।

Sundar Singh Gurjar- India TV Hindi
Sundar Singh Gurjar Image Source : GETTY

पेरिस पैरालंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो के एफ46 इवेंट में सुंदर सिंह गुर्जर और अजीत सिंह ने भारत के लिए मेडल जीते हैं। भारत को एक ही इवेंट से दो मेडल मिल गए हैं। अजीत सिंह ने 65.62 मीटर के व्यक्तिगत थ्रो के साथ रजत पदक जीता, जबकि सुंदर सिंह ने 64.96 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। इस इवेंट का गोल्ड मेडल क्यूबा के वरोना गोंजालो ने जीता है। उन्होंने 66.14 मीटर का थ्रो फेंका और सीधा स्वर्ण पदक अपने खाते में कर लिया। 

तीन भारतीय ले रहे थे हिस्सा

जैवलिन थ्रो के एफ46 इवेंट में फाइनल में भारत की तरफ से कुल तीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें अजीत सिंह और सुंदर सिंह गुर्जर ने मेडल जीते। वहीं रिंकू पांचवें नंबर पर रहे। उन्होंने 61.58 मीटर का थ्रो किया। अगर वह थोड़ा बेहतर फिनिश करते, तो पोडियम पर पहुंच सकते थे। 

अजीत सिंह ने किया दमदार प्रदर्शन 

अजीत सिंह ने पहले प्रयास में 59.80 मीटर, दूसरे प्रयास में 60.53 मीटर, तीसरे प्रयास में 62.33 मीटर थ्रो किया। ऐसे में लग रहा था कि वह पदक से चूक जाएंगे। लेकिन पांचवें थ्रो में उन्होंने 65.62 मीटर का थ्रो किया और इसकी के साथ दूसरे नंबर पर फिनिश करते हुए सिल्वर मेडल जीत लिया। 

सुंदर सिंह ने 64.96 मीटर का फेंका थ्रो

सुंदर सिंह गुर्जर ने शुरुआत तो बहुत ही अच्छी की। उन्होंने पहले प्रयास में 62.92 मीटर, दूसरे प्रयास में 61.75 मीटर का थ्रो किया। पर बाद में उनके तीन थ्रो फाउल हो गए। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 64.96 रहा और वह ब्रॉन्ज जीतने में सफल रहे हैं। 

पेरिस पैरालंपिक 2024 की मेडल टैली में चीन पहले नंबर पर मौजूद है। चीन ने अभी तक कुल 114 मेडल जीते हैं, जिसमें 52 गोल्ड शामिल हैं। 30 गोल्ड के साथ ग्रेट ब्रिटेन दूसरे नंबर पर है। 19 गोल्ड गोल्ड के साथ अमेरिका तीसरे नंबर पर है। भारत ने अभी तक कुल 20 मेडल जीते हैं, जिसमें तीन गोल्ड हैं और वह मेडल टैली में 18वें नंबर पर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल