1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पेरिस ओलंपिक 2024 में क्या भारत के प्रदर्शन से आप संतुष्ट हैं? जीते हैं कुल इतने मेडल

पेरिस ओलंपिक 2024 में क्या भारत के प्रदर्शन से आप संतुष्ट हैं? जीते हैं कुल इतने मेडल

 Published : Aug 13, 2024 03:08 pm IST,  Updated : Aug 13, 2024 08:12 pm IST

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में 6 मेडल जीतकर भारत 71वें स्थान पर रहा है। जबकि पिछली बार भारत ने 7 मेडल जीते थे।

Neeraj Chopra And Manu Bhaker- India TV Hindi
Neeraj Chopra And Manu Bhaker Image Source : GETTY

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने कुल 6 पदक जीते हैं, जिसमें एक सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। एक ओलंपिक में भारत का ये संयुक्त रूप से दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। लंदन ओलंपिक 2012 में भी भारत ने 6 पदक जीते थे। वहीं पिछली बार भारत ने 7 पदक हासिल किए थे। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा सिल्वर ही जीत पाए। जैवलिन थ्रो के फाइनल में वह पाकिस्तान के अरशद नदीम से पीछे रहे गए। अरशद ने स्वर्ण पदक जीता।

इंडिया टीवी ने चलाया पोल

पेरिस ओलंपिक 2024 में क्या आप भारत के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। इसके लेकर इंडिया टीवी ने पोल चलाया है, जिसमें कुल 14926 फैंस ने वोट किया है। इसमें 31.5% फैंस का मानना है कि वह पेरिस ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन से पूरी तरह से संतुष्ट हैं। वहीं 64.5% ने नहीं में वोट किया है। वह गुजरे ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। 4 प्रतिशत ने इस पर कुछ भी कहना उचित नहीं समझा है। 

क्या पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के प्रदर्शन से आप संतुष्ट हैं? 

हां- 31.5%

नहीं- 64.5%

कह नहीं सकते- 4%

कुल वोट- 14926

मनु भाकर ने हासिल किए दो वोट

पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो में भारत के नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता। इससे पहले वह टोक्यो में गोल्ड जीत चुके थे। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय शूटर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया है। भारत ने शूटिंग में तीन पदक जीते हैं। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल के व्यक्तिगत इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल के मिकस्ड इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला प्लेयर हैं। शूटिंग में स्वप्निल कुसाले ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीता। 

भारतीय हॉकी टीम ने हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल

भारतीय हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में धमाकेदार खेल दिखाया है और वह स्वर्ण पदक जीतने की प्रबल दावेदार थी। लेकिन सेमीफाइनल में हॉकी टीम को जर्मनी से हार का मुंह देखना पड़ा। फिर हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराया और कांस्य पदक जीत लिया। कुश्ती में अमन सहरावत ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीता। वह ओलंपिक के इतिहास में व्यक्तिगत इवेंट में पदक जीतने वाले सबसे युवा प्लेयर बने हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल