1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Games 2023: भारत ने हॉकी में पाकिस्तान को रौंदा, दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Asian Games 2023: भारत ने हॉकी में पाकिस्तान को रौंदा, दर्ज की ऐतिहासिक जीत

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Sep 30, 2023 08:01 pm IST,  Updated : Sep 30, 2023 11:59 pm IST

Asian Games 2023: भारतीय मेंस हॉकी टीम ने पाकिस्तान को लीग स्टेज मुकाबले में 10-2 से हरा दिया। इस मुकाबले में मिली जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

Indian Hockey Team, Asian Games 2023- India TV Hindi
Indian Hockey Team Image Source : TWITTER

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी का मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान के बुरी तरह से रौंद दिया। भारत ने इस मुकाबले को 10-2 से जीता। भारत ने इस मैच में मिली जीत के साथ ही एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम एशियन गेम्स में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। बात करें इस मैच के बारे में तो पाकिस्तान के खिलाफ भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा गोल दागे। उन्होंने इस मुकाबले में कुल 4 गोल दागे हैं।

कैसा रहा मैच का हाल

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मेंस हॉकी मैच में भारतीय टीम पहले क्वार्टर से ही पाकिस्तान पर हावी नजर आई। भारत ने पहले क्वार्टर में 2 गोल दागे। इस दौरान मंदीप सिंह ने 8वें मिनट में और हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में गोल किए। दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने दो गोल दागे। इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत सिंह और सुमित ने एक-एक गोल किया। मैच के हाफ टाइम तक टीम इंडिया 4-0 से आगे हो गई।

हाफ टाइम के बाद भारतीय टीम ने अपने लीड को और भी मजबूत किया और पाकिस्तान को इस मैच में आगे आने का एक भी मौका नहीं दिया। मैच से तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने एक और गोल दागा अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। भारत के लिए छठा गोल भी हरमनप्रीत सिंह ने ही किया। तीसरे क्वार्टर में पाकिस्कान ने अपना पहला गोल किया और मैच में वापसी करनी चाही। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी।

भारत ने तीसरे क्वार्टर में एक और गोल दाग लीड को 7-1 कर लिया। इस बार वरुण कुमार ने गोल दागा। चौथे और अंतिम क्वार्टर में पाकिस्तान की ओर से उनका दूसरा गोल आया, लेकिन भारत ने फिर में जवाब दिया और अपना 8वां गोल दाग दिया। इस गोल के साथ ही भारत ने इतिहास भी रच दिया। भारत ने इससे पहले कभी भी पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच में 8 गोल नहीं दागे थे। अंत में ललित और वरुण ने एक-एक गोल दाग भारत को इस मैच में 10-2 से आगे किया और भारत ने पुल टाइम तक इस लीड को बनाए रखा।

यह भी पढ़ें

Asian Games 2023: टेबल टेनिस में भारत की ऐतिहासिक जीत, एक और मेडल हुआ पक्का

वनडे वर्ल्ड कप में इन 5 खिलाड़ियों ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर, सिर्फ दो ने ही लगाई डबल सेंचुरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल