Published : Sep 30, 2023 07:14 pm IST, Updated : Sep 30, 2023 07:14 pm IST
1/6Image Source : Getty
वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में टॉप स्कोर की बात करें तो पहले पांच की लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल है। वहीं इस लिस्ट में मौजूद टॉप 5 में से सिर्फ दो ने ही डबल सेंचुरी लगाई है। आइए देखते हैं टॉप-5 की पूरी लिस्ट:-
2/6Image Source : Getty
वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज हैं न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल। उन्होंने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 237 रनों की पारी खेली थी
3/6Image Source : Getty
वेस्टइंडीज के विस्फोटक पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। गेल ने वर्ल्ड कप 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रनों की पारी खेली थी। गेल और गुप्टिल ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने डबल सेंचुरी इस टूर्नामेंट में लगाई है।
4/6Image Source : Getty
साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज गैरी क्रिस्टन का नाम इसमें तीसरे नंबर पर है। उन्होंने साल 1996 वर्ल्ड कप में यूएई के खिलाफ नाबाद 188 रनों की पारी खेली थी।
5/6Image Source : Getty
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम चौथे स्थान पर है और वह टॉप 5 में एकमात्र भारती हैं। उन्होंने साल 1999 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की शानदार पारी खेली थी।
6/6Image Source : Getty
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज और महान सर विवयन रिचर्ड्स का नाम पांचवें स्थान पर है। उन्होंने साल 1987 के वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ 181 रनों की धुआंधार पारी खेली थी।