1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Aus Open: ऐश बार्टी आस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टरफाइनल में, क्रेजीकोवा भी जीती

Aus Open: ऐश बार्टी आस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टरफाइनल में, क्रेजीकोवा भी जीती

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 23, 2022 05:53 pm IST,  Updated : Jan 23, 2022 05:53 pm IST

ऐश बार्टी ने रविवार को आस्ट्रेलियाई ओपन ग्रैंडस्लैम के महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। बार्टी ने प्री क्वार्टर फाइनल मे अमांडा एनिसिमोवा पर 6-4, 6-3 की जीत दर्ज की।

जीत के बाद खुशी मनाती ऐश बार्टी- India TV Hindi
जीत के बाद खुशी मनाती ऐश बार्टी Image Source : GETTY

Highlights

  • ऐश बार्टी ने आस्ट्रेलियाई ओपन ग्रैंडस्लैम के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया
  • बार्टी ने प्री क्वार्टर फाइनल मे अमांडा एनिसिमोवा पर 6-4, 6-3 की जीत दर्ज की
  • बारबरा क्रेजिकोवा और मेडिसन कीज ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली

टॉप सीड ऐश बार्टी ने रविवार को आस्ट्रेलियाई ओपन ग्रैंडस्लैम के महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। बार्टी ने प्री क्वार्टर फाइनल मे अमांडा एनिसिमोवा पर 6-4, 6-3 की जीत दर्ज की। बार्टी अब क्वार्टरफाइनल में 21वीं वरीय जेसिका पेगुला से भिड़ेगी जिन्होंने पांचवीं वरीयता प्राप्त मारिया सकारी को 7-6 6-3 से हराया था। 

 एनिसिमोवा ने तीसरे दौर में गत चैम्पियन नाओमी ओसाका को हराकर उलटफेर किया था। बार्टी ने 2019 फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में एनिसिमोवा को हराया था और फिर अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब भी जीता था। इससे पहले के मुकाबलों में  फ्रेंच ओपन चैंपियन बारबरा क्रेजिकोवा और मेडिसन कीज ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। क्रेजिकोवा ने चौथे दौर में दो बार की चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका को सीधे सेट में 6-2, 6-2 से हराया। वहीं, 2017 की अमेरिकी ओपन चैंपियन मेडिसन कीज ने आठवीं वरीय पॉला बाडोसा को सीधे सेट में 6-3, 6-1 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। क्वार्टर फाइनल में कीज का सामना क्रेजीकोवा से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल