1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Australian Open 2022 Final Highlights: राफेल नडाल ने फाइनल में मेदवेदेव को हराकर रचा इतिहास, जीता 21वां ग्रैंड स्लैम

Australian Open 2022 Final Highlights: राफेल नडाल ने फाइनल में मेदवेदेव को हराकर रचा इतिहास, जीता 21वां ग्रैंड स्लैम

 Written By: India TV Sports Desk
 Updated : Jan 30, 2022 08:04 pm IST

राफेल नडाल ने रविवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 के फाइनल मुकाबले में रूस के डेनियल मेदवेदेव को 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हराकर अपना रिकॉर्ड 21वां ग्रैंड स्लैम जीता।

Rafael Nadal Australian Open Final Live- India TV Hindi
Rafael Nadal Australian Open Final Live Image Source : GETTY IMAGES

राफेल नडाल ने रविवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 के फाइनल मुकाबले में रूस के डेनियल मेदवेदेव को 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हराकर अपना रिकॉर्ड 21वां ग्रैंड स्लैम जीता। वह अब दुनिया में सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। फेडरर और जोकोविच के नाम 20-20 ग्रैंड स्लैम दर्ज है। पांचवें सेट में चैंपियनशिप के लिए 5-4 से सर्विस करते समय नडाल ने जीता हासिल की। आखिरी गेम में उन्होंने कोई गलती नहीं की और खिताब अपने नाम किया। नडाल कम से कम दो बार खेल के सभी चार प्रमुख खिताब जीतने वाले इतिहास के चौथे व्यक्ति बन गए हैं।

 

Australian Open 2022 Men's Singles Final Live score: साल के पहले ग्रैंड स्लैम मेंस सिंगल्स का फाइनल मैच राफेल नडाल बमान दानिल मेदवेदेव

Auto Refresh
Refresh
  • 7:44 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

  • 7:44 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    राफेल नडाल बनें चैंपियन

    राफेल नडाल ने फाइनल सेट में रूस के मेदवेदेव को 7-5 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है। इसी के साथ उन्होंने अपने करियर का 21वां ग्रैंड स्लैम जीता।

  • 7:39 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    नडाल ने हासिल की बढ़त

    नडाल ने 11वां गेम अपने नाम कर फाइनल सेट में 6-5 की बढ़त बना ली है। अगर नडाल अगला सेट भी जीत जाते हैं तो वह खिताब पर कब्जा कर लेंगे, नहीं तो मैच टाई ब्रेकर तक जाएगा।

  • 7:34 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    मेदवेदेव की जोरदार वापसी

    मेदवेदेव ने फाइनल सेट का 10वां गेम जीतकर नडाल की बराबरी कर ली है। फाइनल सेट का स्कोर 5-5 की बराबरी पर है। यहां से अब लगातार दो सेट जीतने वाला खिलाड़ी खिताब पर कब्जा करेगा। अगर दोनों खिलाड़ी एक-एक सेट जीतते हैं तो मुकाबला टाई ब्रेकर तक जाएगा।

  • 7:27 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    नडाल 5-4 से आगे

    फाइनल सेट का 9वां गेम जीतकर मेदवेदेव ने जरूर बढ़त को कम करने की कोशिश की है, मगर अब सर्व नडाल के हाथों में है और इसी गेम में नडाल खिताब पर अपना कब्जा करना चाहेंगे।

  • 7:23 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    नडाल 5-3 से आगे

    नडाल ने फाइनल सेट में 5-3 की बढ़त बना ली है। खिताब जीतने से वह महज एक कदम दूर है।

  • 7:16 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    मेदवेदेव ने जीता 7वां गेम

    फाइनल सेट का 7वां गेम मेदवेदेव ने अपनी सर्व में आसानी से जीता। नडाल अब 4-3 से आखिरी सेट लीड कर रहे हैं।

  • 7:13 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    नडाल फाइनल सेट में 4-2 से आगे

    फाइनल सेट का 6ठां गेम 13 मिनट तक चला और आखिरकार नडाल ने बाजी मारते हुए बढ़त को दोगुना किया। नडाल फाइनल सेट को 4-2 से लीड कर रहे हैं।

  • 7:12 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

  • 6:58 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    नडाल 3-2 से आगे

    राफेल नडाल ने फाइनल सेट का 5वां गेम अपने नाम करते हुए 3-2 की बढ़त बना ली है। इस बार सर्व मेदवेदेव की थी, मगर जीत नडाल के खाते में आई। नडाल यहां से पूरी तरह मेदवेदेव पर दबाव बना सकते हैं।

  • 6:55 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    नडाल ने की वापसी

    अपनी सर्व में नडाल ने फाइनल सेट का चौथा गेम जीतकर 2-2 की बराबरी कर ली है। अब देखने वाली बात यह है कि विपक्षी की सर्व में कौन सा खिलाड़ी गेम जीतकर बढ़त हासिल करेगा।

  • 6:51 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    मेदवेदेव 2-1 से आगे

    फाइनल सेट का तीसरा गेम जीतकर मेदवेदेव ने फिर नडाल पर बढ़त बना ली है। दोनों ही खिलाड़ी अपनी सर्व में गेम को जीत रहे हैं। नडाल अब अपनी सर्विस में गेम जीतना चाहेंगे।

  • 6:46 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    नडाल ने की बराबरी

    फाइनल सेट का दूसरा गेम जीतकर नडाल ने फाइनल सेट में मेदवेदेव की बराबरी कर ली है। 5वें सेट का स्कोर 1-1 की है।

  • 6:43 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    मेदवेदेव ने जीता पहला गेम

    फाइनल सेट का पहला गेम जीतकर मेदवेदेव ने शानदार आगाज किया है। नडाल की नजरें अब अपनी सर्व पर बराबरी करने पर होगी।

  • 6:31 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    नडाल ने 6-4 से किया चौथा सेट अपने नाम

    नडाल ने जोरदार वापसी करते हुए चौथा सेट 6-4 से अपने नाम किया। पहले दो सेट हाने के बाद नडाल की यह शानदार वापसी है। मेदवेदेव और नडाल अब दो-दो सेट जीत चुके हैं और मैच फाइनल सेट में पहुंच गया है। यह सेट जीतने वाला खिलाड़ी खिताब अपने नाम करेगा।

  • 6:26 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    मेदवेदेव ने जीता चौथे सेट का 9वां गेम

    मेदवेदेव ने चौथे सेट का 9वां सेट जीता है। इसी के साथ स्कोर 5-4 पर पहुंच गया है। नडाल अब अपनी सर्व में सेट को जीतकर बराबरी करना चाहेगी।

  • 6:22 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    नडाल चौथे सेट में 5-3 से आगे

    नडाल ने चौथे सेट का 8वां गेम जीतकर फिर मेदवेदव पर दो प्वॉइंट की बढ़त बना ली है। वह अभी 5-3 से आगे चल रहे हैं।

  • 6:15 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    मेदवेदेव ने की वापसी

    मेदवेदेव ने चौथे सेट का 7वां गेम जीता है। चौथा सेट अब नडाल 4-3 से लीड कर रहे हैं।

  • 6:12 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    नडाल चौथे सेट में 4-2 से आगे

    नडाल ने चौथे सेट में अपनी बढ़त दोगुना कर ली है। लगातार दो गेम जीतकर वह इस सेट में 4-2 से आगे चल रहे हैं। नडाल मैच को फाइनल सेट में ले जाने के लिए पूरा दम लगा रहे हैं।

  • 6:07 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    नडाल चौथे सेट में 3-2 से आगे

    चौथे सेट का 5वां गेम अपने नाम कर नडाल ने फिर मेदवेदेव पर बढ़त बना ली है। नडाल अब चौथे सेट में 3-2 से आगे चल रहे हैं।

  • 5:55 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    चौथा सेट 2-2 की बराबरी पर

    डेनियल मेदवेदेव ने चौथे सेट का चौथा गेम अपने नाम कर 2-2 की बराबरी कर ली है। नडाल पर मेदवेदेव ने पूरा दबाव बनाया हुआ है।

  • 5:50 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    राफेल नडाल ने जीता चौथे सेट का तीसरा गेम

    डेनियल मेदवेदेव के खिलाफ फाइनल मुकाबले में नडाल जोरदार वापसी कर रहे हैं। चौथे सेट का तीसरा गेम उन्होंने अपने नाम कर 2-1 की लीड हासिल कर ली है।

  • 5:45 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    नडाल ने दिखाया अनुभव

    राफेल नडाल ने चौथे सेट का दूसरा गेम जीतकर 1-1 की बराबरी कर ली है। फाइनल सेट में मैच को ले जाने के लिए नडाल को किसी भी हालत में यह सेट जीतना होगा।

  • 5:29 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    नडाल ने जीता तीसरा सेट !

    राफेल नडाल ने तीसरे सेट में जीत दर्ज कर दमदार वापसी की है। मुकाबले में शुरुआत के दो सेटों में पिछड़ने के बाद तीसरे सेट (नडाल-6, मेदवेदेव-4) में नडाल ने मेदवेदेव को 6-4 से हराया।

  • 5:23 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    तीसरे सेट में नडाल की दमदार वापसी !

    तीसरे सेट में राफेल ने नडाल में अपना दमदार खेल दिखाते हुए शानदार वापसी की है। नडाल ने तीसरे सेट में अबतक 5-4 (नडाल-5, मेदवेदेव-4) की बढ़त बना ली है।

  • 4:56 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    तीसरे सेट का खेल !

    तीसरे सेट के शुरुआत में पिछड़ने के बाद नडाल ने की वापसी। 2-2 की बराबरी पर पहुंचा खेल।

  • 4:40 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    मेदवेदेव की मैच में बढ़त !

    ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 मेंस सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में दानिल मेदवेदेव ने राफेल नडाल पर 2-0 से बढ़त बना ली है। मेदवेदेव ने पहला सेट 6-2 (मेदवेदेव-6, नडाल-2) से अपने नाम किया जबकि दूसरा सेट टाइब्रेकर में पहुंचा। दूसरे सेट का स्कोर 7-6 रहा (मेदवेदेव-7, नडाल-6)। यहां से सेट टाइब्रेकर में पहुंचा जहां मेदवेदेव ने नडाल के 5 पॉइंट्स के मुकाबले पहले 7 अंक हासिल कर सेट को अपने नाम कर लिया। 

  • 4:34 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    दूसरे सेट का टाइब्रेकर !

    दूसरे सेट के टाइब्रेकर में दानिल मेदवेद ने 7 पॉइंट्स हालिस किए जबकि राफेल नडाल को मिले।

  • 4:28 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    दूसरा सेट में मेदवेदेव की रोमांचक जीत !

    ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 के मेंस सिंगल्स के फाइनल मुकाबले के दूसरे सेट में दानिल मेदवेदेव ने रोमांचक जीत दर्ज की। दूसरा सेट 7-6 पर छूटने के बाद मुकाबला टाइब्रेकर में पहुंच गया जहां नडाल पिछड़ गए और मेदवेदेव ने उनके के 5 पॉइंट्स के मुकाबले 7 पॉइंट्स हालिस कर मैच को 7-6 (7/5) से अपने नाम कर लिया।

  • 4:09 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    टाइब्रेकर में पहुंचा दूसरा सेट!

    टाइब्रेकर पर पहुंचा पर खेल का दूसरा सेट

  • 3:34 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    दूसरे सेट का खेल !

    दूसरे सेट के शुरुआत में पिछड़ने के बाद दानिल मेदवेदेव ने की दमदार वापसी, हालांकि बढ़त अभी 4-3 से नडाल ने बनाई हुई है।

  • 3:01 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    मेदवेदेव के नाम रहा पहला सेट !

    ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2022 मेंस सिंगल्स के फाइनल के पहले सेट को दानिल मेदवेदेव ने 6-2 से अपने नाम कर लिया। हालांकि खेल के शुरुआत में राफेल नडाल ने बढ़त बनाई थी लेकिन मेदवेदेव ने दमदार वापसी करते हुए पहले सेट को अपने नाम कर लिया।

  • 2:47 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    पहले सेट का खेल !

    पहले सेट के जारी खेल में दानिल मेदवेदेव ने दमदार वापसी करते हुए राफेल नडाल पर 3-2 से बढ़त बना ली है।

  • 2:41 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    पहला सेट !

    राफेल नडाल पहले सेट के तीन गेमों में 2-1 से आगे चल रहे हैं। हालांकि दानिल मेदवेदेव से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है।

  • 2:12 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    कोर्ट पर उतरे दोनों खिलाड़ी !

    साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्टेलियन ओपन 2022 मेंस सिंगल्स के फाइनल मुकाबले के लिए राफेल नडाल और दानिल मेदवेदेव कोर्ट पर उतर चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल