1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चहल ने कप्तान रोहित को दिया शानदार प्रदर्शन का श्रेय, कहा- उनकी सलाह पर अधिक गुगली डालने से हुआ फायदा

चहल ने कप्तान रोहित को दिया शानदार प्रदर्शन का श्रेय, कहा- उनकी सलाह पर अधिक गुगली डालने से हुआ फायदा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 07, 2022 08:01 pm IST,  Updated : Feb 07, 2022 08:01 pm IST

पहले वनडे में चार विकेट लेने वाले युजवेन्द्र चहल ने अपने प्रदर्शन का श्रेय रोहित शर्मा को दिया। चहल ने कहा कि कप्तान रोहित ने उनसे कहा था कि वह जितनी अधिक गुगली फेकेंगे उनकी लेग स्पिन उतनी अधिक प्रभावी होगी।

India's Yuzvendra Chahal talks to India's captain Rohit Sharma during the first one day- India TV Hindi
India's Yuzvendra Chahal talks to India's captain Rohit Sharma during the first one day international Image Source : AP PHOTOS

Highlights

  • पहले वनडे में चार विकेट लेने वाले युजवेन्द्र चहल ने अपने प्रदर्शन का श्रेय रोहित शर्मा को दिया
  • मैं जितना अधिक गुगली करूंगा मेरा लेग स्पिन उतना प्रभावी होगा: चहल
  • चहल ने रविवार को निकोलस पूरन को आउट कर एकदिवसीय में 100 विकेट पूरे किये

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में चार विकेट लेने वाले युजवेन्द्र चहल ने अपने प्रदर्शन का श्रेय रोहित शर्मा को दिया। चहल ने कहा कि कप्तान रोहित ने उनसे कहा था कि वह जितनी अधिक गुगली फेकेंगे उनकी लेग स्पिन उतनी अधिक प्रभावी होगी। तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मैच को जीत कर भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

 चहल ने ‘बीसीसीआई डॉट टीवी’ पर रोहित को दिये इंटरव्यू में कहा, ‘‘ हमने मैच से पहले बात की थी। मैच से पहले आपने जो बात कही, उसकी कमी मुझे दक्षिण अफ्रीका में महसूस हुई थी।  मैंने वहां ज्यादा गुगली नहीं फेंकी, इसलिए यह मेरे दिमाग में था।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘ वेस्टइंडीज के बड़े शॉट खेलने वाले खिलाड़ियों ने जब खुल कर खेलना शुरू किया तो आप ने मुझे कहा था कि ‘मैं जितना अधिक गुगली करूंगा मेरा लेग स्पिन उतना प्रभावी होगा।’ मैंने नेट सत्र में आपके खिलाफ ऐसी ही गेंदबाजी की थी और लगा कि इससे फायदा होगा।’’ 

चहल ने कहा कि जब वह राष्ट्रीय टीम में नहीं थे, तो उन्होंने अपने गेंदबाजी कोण बदलने पर काम किया। इस 31 साल के गेंदबाज ने कहा, ‘‘'मैंने अपने नजरिये में बदलाव किया, यहां की विकेट धीमी हैं। जब मैं टीम में नहीं था तो मैंने सोचा कि क्या सुधार किया जा सकता है। मैंने अन्य गेंदबाजों को देखा, जो इन विकेटों पर गेंदबाजी करने के लिए ‘साइड-आर्म’ अपनाते है। मैंने देखा कि जब मैं नेट पर गेंदबाजी करता हूं, तो गेंद तेजी से निकलती और कलाई की जरूरत होती है।’’ हरियाणा के इस गेंदबाज ने रविवार को निकोलस पूरन को आउट कर एकदिवसीय में 100 विकेट पूरे किये। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हासिल करना अच्छा है। उन्होंने कहा, ‘‘ यह अच्छा अहसास है (100 वनडे विकेट लेना)। मेरे पांच साल के करियर में उतार-चढ़ाव आए लेकिन यह अच्छा अहसास है कि आप किसी भी प्रारूप में 100 विकेट लेते हैं, जो बड़ी बात है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल