1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Cincinnati Open: जोकोविच ने अल्कराज को हराकर बराबर किया हिसाब, मैराथन मुकाबले के बाद जीता खिताब

Cincinnati Open: जोकोविच ने अल्कराज को हराकर बराबर किया हिसाब, मैराथन मुकाबले के बाद जीता खिताब

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 21, 2023 12:11 pm IST,  Updated : Aug 21, 2023 12:11 pm IST

वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में नोवाक जोकोविच ने कार्लोस अल्कराज को तीन सेट तक चले मैच में हराकर खिताब अपने नाम किया।

Novak Djokovic- India TV Hindi
Novak Djokovic Image Source : PTI

वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में नोवाक जोकोविच के सामने कार्लोस अल्कराज थे। जोकोविच और अल्कराज के बीच इस मुकाबले में करारी टक्कर देखने को मिली, जहां सर्बियाई खिलाड़ी ने एक लंबे मुकाबले के बाद जीत हासिल की। इसी के साथ जोकोविच ने विंबलडन के फाइनल मुकाबले में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।

जोकोविच ने हासिल की जीत 

जोकोविच ने ये मैच 5-7, 7-6 (7), 7-6 (4) से जीतकर अल्कराज से अपना हिसाब बराबर किया। यह मैच तीन घंटे 49 मिनट तक चला जो कि 1990 के बाद एटीपी टूर के इतिहास में सबसे लंबा तीन सेट वाला फाइनल था। दूसरी वरीयता प्राप्त जोकोविच के करियर का यह 95वां खिताब है और वह इवान लेंडल को पीछे छोड़कर 1968 के बाद ओपन युग में सर्वाधिक खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। सर्बिया के रहने वाले जोकोविच कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों के कारण पिछले दो सालों में अमेरिकी धरती पर अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे थे। उन्होंने पांचवें मैच प्वाइंट पर जीत दर्ज करके 6 सालों में सिनसिनाटी में अपना तीसरा खिताब जीता। 

जीत के बाद दिया ये बयान

जोकोविच ने मैच के बाद कहा कि मैंने जितने भी टूर्नामेंट खेले उन सभी में यह सबसे अधिक रोमांचक मैचों में से एक था। मुझे ऐसा लगा जैसे कि मैं ग्रैंडस्लैम में खेल रहा हूं। यह सिनसिनाटी में खेला गया सबसे लंबी अवधि का मैच था। पिछला रिकॉर्ड 2010 में बना था जब रोजर फेडरर ने मार्डी फिश को दो घंटे 49 मिनट में हराया था। अल्कराज ने पिछले महीने विंबलडन के फाइनल में जोकोविच को पांच सेट में पराजित किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल