CWG 2022 DAY 5 Highlights : इंग्लैंड के बर्मिंघम में 22वां राष्ट्रमंडल खेलो का आयोजन किया जा रहा है। 28 जुलाई से होने के बाद इन खेलों का कारवां तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत भी इसके साथ-साथ कदम मिलाकर चल रहा है। उसके खाते में 5वें दिन दो गोल्ड मेडल और जुड़ गए। भारत के कुल पदकों की संख्या 10 के पार पहुंच गई है। इसमें 5 गोल्ड शामिल हैं। भारत ने सबसे ज्यादा सात मेडल वेटलिफ्टिंग में जीते हैं, जबकि दो पदक जूडो में आए हैं। 5वें दिन भारत की महिला लॉन बॉल टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास रचा। बता दें कि इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से लेकर आठ अगस्त तक होगा। इसमें दुनियाभर के करीब 72 देश हिस्सा ले रहे हैं। भारत की तरफ से इसमें 213 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।