1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Davis Cup: जर्मनी को हराकर रूस डेविस कप फाइनल में, क्रोएशिया से होगा खिताबी मुकाबला

Davis Cup: जर्मनी को हराकर रूस डेविस कप फाइनल में, क्रोएशिया से होगा खिताबी मुकाबला

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 05, 2021 12:21 pm IST,  Updated : Dec 05, 2021 12:30 pm IST

आंद्रे रूबलेव और दानिल मेदवेदेव की सिंगल्स मैचों में जीत से रूस ने जर्मनी को 2-1 से हराकर डेविस कप टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनायी। रूबलेव ने पहले सिंगल्स मैच में डोमिनिक कोफर को 6-4, 6-0 से हराया।

Davis Cup- India TV Hindi
Russia defeats Germany in Davis Cup final, Croatia will be in the title match Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • आंद्रे रूबलेव और दानिल मेदवेदेव की सिंगल्स मैचों में जीत से रूस ने जर्मनी को 2-1 से हराया
  • मेदवेदेव ने जान लेनार्ड स्ट्रफ को 6-4, 6-4 से हराकर रूस की जीत सुनिश्चित की
  • फाइनल में रूस का सामना क्रोएशिया से होगा

आंद्रे रूबलेव और दानिल मेदवेदेव की सिंगल्स मैचों में जीत से रूस ने जर्मनी को 2-1 से हराकर डेविस कप टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनायी। रूबलेव ने पहले सिंगल्स मैच में डोमिनिक कोफर को 6-4, 6-0 से हराया। जिसके बाद मेदवेदेव ने जान लेनार्ड स्ट्रफ को 6-4, 6-4 से हराकर रूस की जीत सुनिश्चित की।

La Liga: रियाल मैड्रिड का विजय अभियान जारी, बेटिस ने बार्सिलोना को हराया

जर्मनी के केविन क्राविट्ज और टिम पुएट्ज ने असलान करात्सेव और कारेन खाचनोव को डबल्स मुकाबले में 4-6, 6-3, 6-4 से हराया लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पाये। रूस फाइनल में क्रोएशिया का सामना करेगा जिसने नोवाक जोकोविच की अगुवाई वाले सर्बिया को हराया। बता दें कि रूस और क्रोएशिया दोनों ने डेविस कप का खिताब दो-दो बार अपने नाम किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल