डायमंड लीग के नए सीजन का आगाज 16 मई से हो रहा है। यह लीग कतर के दोहा में खेला जा रहा है। दोहा डायमंड लीग में हिस्सा ले रहे नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया। नीरज ने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का थ्रो फेंका। नीरज ने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का थ्रो फेंका है। नीरज ने जब टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था, वह उस वक्त भी 90 मीटर का थ्रो नहीं फेंक सके थे।नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो में 90 मीटर का थ्रो करने वाले दुनिया के 25वें खिलाड़ी और एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। दोहा चरण समाप्त होने तक नीरज दूसरे नंबर पर हैं। जर्मनी के जूलियन वेबर नंबर एक पर रहे। उन्होंने पांचवें प्रयास में 91.06 मीटर का थ्रो फेंका।
दोहा डायमंड लीग के जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा 90.23 मीटर के साथ दूसरे नंबर पर रहे। पहले नंबर पर जूलियन वेबर रहे, उन्होंने 91.06 मीटर का थ्रो फेंका। वहीं तीसरे पायदान पर एंडरसन पीटर्स का नाम रहा। उन्होंने 85.64 मीटर का थ्रो फेंका।
जूलियन वेबर ने अपने पांचवें एटेम्पट में 91.06 मीटर का थ्रो फेंककर कमाल कर दिया।
चौथे प्रयास में नीरज चोपड़ा कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने इस बार 80.56 मीटर का थ्रो फेंका।
ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने तीसरे एटेम्पट में 90.23 मीटर का थ्रो किया है।
नीरज चोपड़ा का दूसरा प्रयास अमान्य रहा। इसलिए फिलहाल उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 88.44 मीटर ही रहेगा।
दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने शानदार शुरुआत की है। उन्होंने अपने पहले थ्रो में 88.44 मीटर का थ्रो किया। नीरज ने साल की अपनी पहली प्रतियोगिता के पहले थ्रो के साथ सीजन की शानदार शुरुआत की है।
दोहा डायमंड लीग में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा 16 मई को भारतीय समयानुसार रात 10:13 बजे शुरू होगी।
संपादक की पसंद