1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. FIH पुरस्कार: भारत के चार मैच वर्ष 2021 के पसंदीदा मैच के लिए हुए नामित

FIH पुरस्कार: भारत के चार मैच वर्ष 2021 के पसंदीदा मैच के लिए हुए नामित

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 06, 2022 05:23 pm IST,  Updated : Jan 06, 2022 05:29 pm IST

भारतीय हॉकी टीम के चार मैच इस साल अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा वर्ष 2021 के सबसे पसंदीदा मैच के पुरस्कार की दौड़ में हैं।

FIH पुरस्कार- India TV Hindi
FIH पुरस्कार: भारत के चार मैच हुए नामित Image Source : TWITTER/ HOCKEY INDIA

Highlights

  • भारतीय हॉकी टीम के चार मैच पसंदीदा मैच के लिए हुए नामित
  • FIH एक सर्वेक्षण के जरिए हॉकी प्रेमियों को पसंदीदा मैच चुनने का दे रहा मौका
  • भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5-4 से हराकर जीता था कांस्य

भारतीय हॉकी टीम के चार मैच इस साल अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा वर्ष 2021 के सबसे पसंदीदा मैच के पुरस्कार की दौड़ में हैं। इसमें टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम का कांस्य पदक मुकाबला भी शामिल है। FIH ने एक सर्वेक्षण के जरिए हॉकी प्रेमियों को पिछले साल का सबसे पसंदीदा मैच चुनने का मौका दे रहा है।

EFL Cup: सेमीफाइनल के पहले चरण में चेल्सी ने टॉटेनहम को 2-0 से दी मात

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद कांस्य पदक जीता। वह मैच भी पुरस्कार के लिये नामित किया गया है। इसके अलावा भारतीय महिला टीम के दो मैचों को भी नामांकन मिला है। इनमें टोक्यो ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम आस्ट्रेलिया पर 1-0 से मिली जीत और कांस्य पदक के प्लेआफ में ब्रिटेन से 3-4 से मिली हार वाला मैच शामिल है। जूनियर हॉकी टीम का फ्रांस के खिलाफ विश्व कप का पहला मैच भी दौड़ में है जिसमें भारत 4-5 से हार गया था। वोटिंग दस जनवरी को खत्म हो जायेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल