1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. FIH प्रो-लीग में भारतीय टीम ने आयरलैंड की दी एकतरफा मात, मुकाबले को 4-0 से जीता

FIH प्रो-लीग में भारतीय टीम ने आयरलैंड की दी एकतरफा मात, मुकाबले को 4-0 से जीता

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 23, 2025 12:30 pm IST,  Updated : Feb 23, 2025 12:30 pm IST

भुवनेश्वर में चल रहे हॉकी एफआईएच प्रो-लीग में भारतीय टीम का आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला जिसमें उन्होंने इस मैच को 4-0 के अंतर से अपने नाम किया। भारतीय टीम की तरफ से नीलम संजीप सेस, मनदीप सिंह, अभिषेक और शमशेर सिंह ने गोल किए।

Hockey- India TV Hindi
भारतीय हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो-लीग में आयलैंड को हराया Image Source : GETTY

भारतीय हॉकी टीम ने भुवनेश्वर में चल रहे एफआईएच हॉकी प्रो-लीग के रिटर्न स्टेज में आयरलैंड के खिलाफ हुए मैच में अपने दबदबे का एहसास एकबार फिर से बाकी सभी टीमों को कराया। इस मैच को भारतीय हॉकी टीम ने एकतरफा अपने नाम किया है, जिसमें उन्होंने 4-0 से जीत दर्ज की। वहीं आयरलैंड के खिलाफ पहले चरण में जब भारतीय टीम का मुकाबला आयरलैंड से हुआ था तो उसमें उन्होंने 3-1 से जीत दर्ज की थी। आयरलैंड की टीम ने इस मुकाबले में शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन वह एक भी गोल करने में कामयाब नहीं हो सके।

भारत की तरफ से चार खिलाड़ियों ने किया गोल

आयरलैंड के खिलाफ एफआईएच हॉकी प्रो-लीग में रिटर्न चरण के मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से चार प्लेयर्स ने गोल किया। इसमें सबसे पहले नीलम संजीप सेस ने खेल के 14वें मिनट में गोल करने के साथ भारतीय टीम का खाता खोला। इसके बाद मनदीप सिंह ने 24वें मिनट में गोल करन के साथ टीम इंडिया को 2-0 से इस मैच में बढ़त दिला दी। इसके ठीक चार मिनट बाद ही अभिषेक ने गोल कर दिया और भारतीय टीम मुकाबले में 3-0 की बढ़त के साथ पूरी तरह से हावी हो गई। वहीं भारत की तरफ से इस मैच में चौथा गोल 34वें मिनट में शमशेर सिंह की तरफ से खेल के 34वें मिनट में आया।

आयरलैंड टीम पेनाल्टी कॉर्नर का नहीं उठा सकी फायदा

भारत के खिलाफ इस मैच में आयरलैंड की टीम को मिले पेनाल्टी कॉर्नर का वह फायदा उठाने में कामयाब नहीं हो सके। इस मैच के 9वें मिनट में और उसके बाद 58वें मिनट में आयरलैंड को पेनाल्टी कॉर्नर मिला था लेकिन वह इसे गोल पोस्ट के अंदर नहीं पहुंचा सके। भारतीय हॉकी टीम को एफआईएच प्रो-लीग में अपने अगले दोनों ही मुकाबले 24 और 25 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलने हैं। इस लीग में भारतीय टीम अभी 6 मैचों में 4 जीत के बाद 12 अंकों के साथ चौथे पायदान पर काबिज है।

ये भी पढ़ें

रोहित, गिल और विराट को इस पाकिस्तानी गेंदबाज से होगा खतरा, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

BAN vs NZ: वनडे में कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा है भारी, जानें यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल