1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. IND vs JAP: टीम इंडिया का ओलंपिक का सपना टूटा, जापान से हारकर हुए बाहर

IND vs JAP: टीम इंडिया का ओलंपिक का सपना टूटा, जापान से हारकर हुए बाहर

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jan 19, 2024 07:42 pm IST,  Updated : Jan 19, 2024 07:42 pm IST

IND vs JAP: भारतीय महिला टीम को जापान के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मिली हार के साथ ही टीम इंडिया का ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करने का सपना भी टूट गया।

IND vs JAP- India TV Hindi
भारत बनाम जापान Image Source : PTI

भारत और जापान के बीच एफआइएच महिला ओलिंपिक क्वालीफायर में तीसरे स्थान और ओलंपिक का टिकट हासिल करने के लिए मुकाबला खेला गया। जहां भारतीय महिला टीम को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही भारतीय महिला टीम का ओलंपिक 2024 में खेलने का सपना भी टूट गया। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अपने नाम के हिसाब से काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। भारतीय टीम अब चाह कर भी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकेगी। भारतीय महिलाओं को शुक्रवार को महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 में जापान के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा। जापान और भारत के बीच यह मुकाबला रांची के बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। जहां टीम इंडिया ने हजारों फैंस को अपने प्रदर्शन से निराश किया।

कैसा रहा मैच का हाल

भारतीय महिला टीम और जापान की महिला टीम के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया हर स्थिति में जापान के मुकाबले मजबूत थी, लेकिन फिर भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इस मैच में कुल 11 शॉट मारे, वहीं जापान ने सिर्फ 6 शॉट मारे। बात करें किस टीम ने सबसे ज्यादा बार विरोधी टीम के सर्कल में गेंद को पहुंचाया तो उस मामले में भी टीम इंडिया जापान के मुकाबले काफी आगे थी। भारत ने 13 बार गेंद को सर्कल में पहुंचाया, वहीं जापान ने सिर्फ 8 बार। पेनल्टी कॉर्नर में भी टीम इंडिया जापान के मुकाबले आगे थे। जहां भारत ने 9 पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। वहीं जापान ने सिर्फ 4, लेकिन जापान ने उन 4 पेनल्टी कॉर्नर में से एक में गोल दाग दिया।

पिछले ओलंपिक में था भारत का दबदबा

जापान में खेले गए ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि टीम कोई भी मेडल जीतने में नाकाम रही थी, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को इंप्रेस किया था। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर फिनिश किया था और वे कांस्य पदक जीतने से थोड़े से के लिए चूक गए थे। इस बार फैंस को और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने इस बार क्वालिफिकेशन तक हासिल नहीं किया।

यह भी पढ़ें

हैदराबाद है टीम इंडिया का किला, अंग्रेजों के लिए भेद पाना होगा मुश्किल

अफगानिस्तान सीरीज के बाद फिर से मैदान पर उतरे ये पांच खिलाड़ी, इंग्लैंड सीरीज के लिए ठोकेंगे दावेदारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल