1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. FIH Pro League 2022 में भारतीय हॉकी टीम का कमाल, न्यूजीलैंड को 7-4 से चटाई धूल

FIH Pro League 2022 में भारतीय हॉकी टीम का कमाल, न्यूजीलैंड को 7-4 से चटाई धूल

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Nov 04, 2022 10:52 pm IST,  Updated : Nov 04, 2022 10:52 pm IST

FIH Pro League 2022 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को मात दी है।

Indian Hockey Team- India TV Hindi
Indian Hockey Team Image Source : TWITTER | HOCKEY INDIA

FIH Pro League 2022: भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों से कमाल का रहा है। टीम इंडिया ने 41 साल बाद ओलंपिक में पिछले साल अपना पहला पदक जीता। इसके अलावा दुनियाभर के अलग-अलग टूर्नामेंट्स में भारतीय टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच एफआईएच प्रो लीग के एक मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को मात दी है।

भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात

भारत ने 1-3 से पिछड़ने के बाद आक्रामक हॉकी खेलकर शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए शुक्रवार को यहां एफआईएच पुरूष प्रो लीग के रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड पर 7-4 से जीत दर्ज की। घरेलू टीम ने 28 अक्टूबर को हुए पहले चरण के मुकाबले में इसी प्रतिद्वंद्वी को 4-3 से पराजित किया था। टीम पहले 15 मिनट में जूझती नजर आई जिसमें उसने तीन गोल गंवा दिए थे लेकिन अगले तीन क्वार्टर में दो-दो गोल कर टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।

भारतीय टीम की शानदार वापसी

न्यूजीलैंड ने पहले क्वार्टर में दबदबा बनाया लेकिन भारत के बार बार हमलों के आगे दबाव में आ गयी और फिर अगले तीन क्वार्टर में केवल एक गोल ही कर सकी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह (7वें और 19वें मिनट, दोनों पेनल्टी कॉर्नर), कार्ति सेलवम (17वें और 38वें मिनट), राज कुमार पाल (31वें मिनट), सुखजीत सिंह (50वें मिनट) और जुगराज सिंह (53वें मिनट) ने भारत के लिये गोल दागे। न्यूजीलैंड की ओर से साइमन चाइल्ड (दूसरे), सैम लेन (नौंवे), स्मिथ जेक (14वें) और निक वुड्स (54वें) ने गोल किए।

न्यूजीलैंड को मिले 11 पेनल्टी कॉर्नर

भारत को मैच के दौरान 11 पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से तीन गोल में तब्दील हुए। भारतीयों ने आक्रामक हॉकी खेलते हुए 29 बार सर्कल में सेंध लगायी जबकि इसकी तुलना में न्यूजीलैंड की 13 बार ही ऐसा कर पाई। भारत का गेंद पर दबदबा 56 प्रतिशत रहा और विपक्षी टीम के गोल में 12 शॉट लगाए जबकि दौरा करने वाली टीम ऐसा 6 बार ही कर सकी। भारत रविवार को दूसरे चरण के मैच में स्पेन से भिड़ेगा। भारत को 30 अक्टूबर को यूरोपीय टीम से 2-3 से हार मिली थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल