1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. FIH प्रो लीग के यूरोपीय राउंड के लिए महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे को मिली कमान

FIH प्रो लीग के यूरोपीय राउंड के लिए महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे को मिली कमान

 Written By: Vanson Soral
 Published : May 13, 2025 07:13 am IST,  Updated : May 13, 2025 07:13 am IST

भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के यूरोपीय चरण में भाग लेने के लिए तैयार है, जिसका आगाज लंदन में 14 जून से होगा।

Hockey India - India TV Hindi
महिला हॉकी टीम Image Source : HOCKEY INDIA

भारत ने 12 मई को महिला प्रो लीग हॉकी के यूरोपीय चरण के लिए 24 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें मिडफील्डर सलीमा टेटे को कप्तान बनाया गया है। भारत 14 से 29 जून तक लंदन, एंटवर्प और बर्लिन में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, बेल्जियम और चीन के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगा। टीम 14 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 

अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर उप कप्तान होंगी। टीम में गोलकीपर सविता और बीचू देवी खारीबाम शामिल हैं। अनुभवी सुशीला चानू पुखरामबम, ज्योति, सुमन देवी थौदम, ज्योति सिंह, इशिका चौधरी और ज्योति छत्री डिफेंडर होंगी। मिडफील्ड की जिम्मेदारी वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुजाता कुजूर, मनीषा चौहान, नेहा, सलीमा, लालरेमसियामी, शर्मिला देवी, सुनीता टोप्पो और महिमा टेटे के कंधों पर होगी। दीपिका, नवनीत, दीपिका सोरेंग, बलजीत कौर, रुतुजा दादासो पिसल, ब्यूटी डुंगडुंग और साक्षी राणा फॉरवर्ड होंगी।

स्टैंडबाय सूची में गोलकीपर बंसरी सोलंकी और डिफेंडर अजमीना कुजूर शामिल हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने टीम के चयन पर बोलते हुए कहा कि हमने एक संतुलित टीम बनाई है जिसमें अनुभव और युवा प्रतिभा का मिश्रण है। यूरोपीय चरण प्रो लीग का एक अहम चरण है और हम दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ चुनौतीपूर्ण मुकाबलों की उम्मीद कर रहे हैं। 

शेड्यूल

  • 14 जून: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - लंदन, दोपहर 3:30 बजे IST
  • 15 जून: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - लंदन, दोपहर 3 बजे IST
  • 17 जून: भारत बनाम अर्जेंटीना - लंदन, रात 8 बजे IST
  • 18 जून: भारत बनाम अर्जेंटीना - लंदन, रात 8 बजे IST
  • 21 जून: भारत बनाम बेल्जियम - एंटवर्प, शाम 4:30 बजे IST
  • 22 जून: भारत बनाम बेल्जियम - एंटवर्प, शाम 4:30 बजे IST
  • 28 जून: भारत बनाम चीन - बर्लिन, शाम 5:30 बजे IST
  • 29 जून: भारत बनाम चीन - बर्लिन, रात 8 बजे IST

(PTI Inputs)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल